
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की निराशा का हिसाब इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में लगातार दूसरे दिन चुकाया. मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस जवाबी कार्रवाई की जिम्मेदारी उठाई और बतौर कप्तान अपना पहला शतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. स्टोक्स का बखूबी साथ दिया बेन फोक्स ने. विकेटकीपर बल्लेबाज फोक्स ने भी एक जबरदस्त शतकीय पारी खेली, जिसके दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी 415 रन बनाकर घोषित की.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/eng-vs-sa-2nd-test-day-2-ben-stokes-century-ben-foakes-century-manchester-test-vs-south-africa-au84-1421157.html