
नई दिल्ली. भारत पाकिस्तान मुकाबले का काउंट डाउन लगभग खत्म हो गया है. एशिया कप 2022 में दोनों टीमें 28 अगस्त यानी रविवार को आमने सामने होगी. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था. ऐसे में रोहित शर्मा की टीम की नजर हिसाब बराबर करने पर है. इस मैच से पहले पाकिस्तान को शाहीन शाह अफरीदी के रूप में बड़ा झटका लगा, जो चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/india-vs-pakistan-t20-asia-cup-2022-live-score-today-ind-vs-pak-cricket-match-playing-xi-atest-news-in-hindi-au487-1421301.html