
- पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया. उन्हें दिनेश कार्तिक पर तरजीह दी गई लेकिन ऋषभ पंत ने एक बार फिर टीम इंडिया को निराश किया. पंत रोहित शर्मा के भरोसे पर खरे नहीं उतरे और 12 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. (PC-TWITTER)
- कामयाबी और नाकामी खेल का हिस्सा है लेकिन पंत ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया उसे देख रोहित शर्मा भी भड़क गए. पंत ने शादाब खान की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश करते हुए आसिफ अली को कैच थमा दिया. पंत जब आउट होकर पैवेलियन गए तो रोहित शर्मा उनपर गुस्सा करते दिखे. (PC-TWITTER)
- ऐसा पहली बार नहीं है जब पंत ने इस तरह से अपना विकेट गंवाया हो. पंत अकसर इसी तरह आउट होते हैं. अकसर रोहित शर्मा उन्हें बैक करते आए हैं लेकिन इस बार कप्तान साहब भड़क गए. दरअसल पंत ने सेट होने के बाद खराब शॉट खेल विकेट गंवाया जो टीम को भारी पड़ता है. (PC-TWITTER)
- मैच की बात करें तो विराट कोहली के शानदार अर्धशतक की मदद से टीम इंडिया ने 181 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 28-28 रनों की पारी खेली. (PC-TWITTER)
- ऋषभ पंत का टी20 रिकॉर्ड निराशाजनक है. उनका स्ट्राइक रेट 125 से कम है और साथ ही उनका बल्लेबाजी औसत भी 25 से कम का है. पंत भले ही बड़े मैच विनर माने जाते हैं लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन सवालों के घेरे में है. (PC-TWITTER)
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया. उन्हें दिनेश कार्तिक पर तरजीह दी गई लेकिन ऋषभ पंत ने एक बार फिर टीम इंडिया को निराश किया. पंत रोहित शर्मा के भरोसे पर खरे नहीं उतरे और 12 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए.
कामयाबी और नाकामी खेल का हिस्सा है लेकिन पंत ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया उसे देख रोहित शर्मा भी भड़क गए. पंत ने शादाब खान की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश करते हुए आसिफ अली को कैच थमा दिया. पंत जब आउट होकर पैवेलियन गए तो रोहित शर्मा उनपर गुस्सा करते दिखे.
ऐसा पहली बार नहीं है जब पंत ने इस तरह से अपना विकेट गंवाया हो. पंत अकसर इसी तरह आउट होते हैं. अकसर रोहित शर्मा उन्हें बैक करते आए हैं लेकिन इस बार कप्तान साहब भड़क गए. दरअसल पंत ने सेट होने के बाद खराब शॉट खेल विकेट गंवाया जो टीम को भारी पड़ता है.
ऋषभ पंत का टी20 रिकॉर्ड निराशाजनक है. उनका स्ट्राइक रेट 125 से कम है और साथ ही उनका बल्लेबाजी औसत भी 25 से कम का है. पंत भले ही बड़े मैच विनर माने जाते हैं लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन सवालों के घेरे में है.
मैच की बात करें तो विराट कोहली के शानदार अर्धशतक की मदद से टीम इंडिया ने 181 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 28-28 रनों की पारी खेली.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/india-vs-pakistan-rishabh-pant-rohit-sharma-angry-asia-cup-2022-ind-vs-pak-au244-1437192.html




