
- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में अपने 45 शतक पूरे कर लिए हैं. अब सबको इंतजार है कि कब वह सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ेंगे. फिलहाल वह 45 पर हैं और ऐसे में ये समझने का अच्छा मौका है कि इतने शतक के वक्त सचिन और कोहली के आंकड़ों में क्या अंतर था. (PTI)
- विराट कोहली का 45वां शतक उनके ODI करियर की 257वीं पारी में आया. इस मामले में वह सचिन से काफी तेज निकले, जिन्होंने 424वीं पारी में अपनी 45वीं सेंचुरी लगाई थी.
- हालांकि, रनों के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन अपने युवा शागिर्द कोहली से मीलों आगे थे. इस दौरान सचिन 17168 रन बना चुके थे, जबकि कोहली अभी तक 12584 रन अपने खाते में बटोर चुके हैं.
- सिर्फ शतक ही क्यों, अर्धशतक की भी बात होनी चाहिए. सचिन के नाम इस वक्त तक 91 पारियों में 50 और 99 के बीच की थी. वहीं कोहली 64 बार अर्धशतक ठोक चुके हैं.
- बात अगर औसत की करें तो यहां पर पलड़ा कोहली का भारी है. विराट कोहली ने 45वें शतक तक 57.72 की औसत से रन बनाए हैं, जबकि सचिन 44.59 की दर से रन बना रहे थे, जो उस दौर में शानदार थी.
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/sachin-tendulkar-vs-virat-kohli-45th-odi-century-comparison-runs-average-career-records-au84-1656675.html




