Ads Area

रोहित शर्मा बने फैन के रोने की वजह, टीम इंडिया की प्रैक्टिस देखने था आया, VIDEO

IND vs SL: Rohit Sharma fan in Guwahati gets emotional after meeting him ahead of India vs Sri Lanka ODI match

क्रिकेटरों के फैन भी कई तरह के होते हैं. कुछ एकदम सीधे सादे तो कई ऐसे कि उन्हें ही अपना भगवान मानते हैं. कुछ फैन क्रेजी होते हैं, जो किसी भी हद तक जा सकते हैं. और थोड़े होते हैं इमोशनल. ऐसे फैंस की कोई उम्र नहीं होती. मतलब वो किसी भी आयु के हो सकते हैं. गुवाहाटी में टीम इंडिया मैच से एक दिन पहले जब प्रैक्टिस कर रही थी जो रोहित शर्मा की मुलाकात अपने एक नन्हें फैन से हुई. भारतीय कप्तान का ये फैन इमोशनल निकला. उन्हें देखते ही फूट-फूटकर रोने लगा.

रोहित शर्मा के इस नन्हें फैन की उम्र 10-12 साल की होगी, जो बारसापारा ग्राउंड के प्रैक्टिस एरिया में लगे उस स्टैंड के पीछे खड़ा था, जहां से सभी अपने चहेते भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते देख रहे थे. भारतीय टीम की प्रैक्टिस खत्म होने के बाद जब रोहित वहां से गुजरे तो उन्हें देखकर वो नन्हां फैन रोने लगा.

रोहित शर्मा को देख भावुक हुआ नन्हा फैन

अपने नन्हें फैन को रोता देख रोहित उसके पास गए और उससे रोने की वजह पूछा, जिसके जवाब में उसने कहा कि वो उसके फेवरेट क्रिकेटर हैं. इस पर रोहित ने कहा तो फिर रो क्यों रहा है? कोई छोटा बच्चा है? इतना कहते हुए उसके गालों को खींचने लगे और चेहरे पर प्यार भरी थपकियां देने लगे. इस बीच वहां मौजूद बाकी फैंस में रोहित से एक फोटो की डिमांड करने का शोर भी बढ़ता दिखा.

बारसापारा पर भारत-श्रीलंका पहला वनडे

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे खेलने के इरादे से टीम इंडिया गुवाहाटी में है. गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम पर ये भारतीय टीम का दूसरा वनडे इंटरनेशनल है. जबकि श्रीलंका की टीम यहां पहली बार खेलेगी. भारत के कई सारे खिलाड़ियों के लिए भी ये मैदान नया होगा.

रोहित के नाम पिछले वनडे में शतक दर्ज

भारत ने यहां आखिरी वनडे मैच साल 2018 में खेला था. वेस्ट इंडीज के खिलाफ वो मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा था, जिसमें रोहित शर्मा ने 117 गेंदों पर 152 रन की नाबाद पारी खेली थी. रोहित के अलावा उस मैच में विराट कोहली ने भी नाबाद शतक जड़ा था और 140 रन बनाए थे. गुवाहाटी के फैंस को अपने इन दो चहेते खिलाड़ियों से आज फिर वैसे ही धूम धड़ाके की उम्मीद होगी.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-sl-rohit-sharma-fan-in-guwahati-gets-emotional-after-meeting-him-ahead-of-india-vs-sri-lanka-odi-match-au92-1653393.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad