Ads Area

Watch: वायरल हो रहा विराट कोहली का गुस्से वाला रिएक्शन, रन लेने से मना करने पर हार्दिक पांड्या को दिखाई थी आंखें

Virat Kohli and Hardik Pandya: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पिच पर एक वक्त कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह नजारा टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान 43वें ओवर में देखने को मिला. यहां विराट कोहली अपने साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या से इस तरह नाराज हो गए थे कि वह गुस्से से उन्हें एकटक देखने लगे थे.

दरअसल, भारतीय पारी के 43वें ओवर में कासुन राजिथा की एक गेंद पर विराट कोहली ने ऑन-साइड पर हल्के हाथों से एक शॉट खेला. इसके बाद उन्होंने तेजी से एक रन पूरा कर लिया. वह दूसरा रन लेने के लिए भी आधी पिच तक आ गए लेकिन यहां हार्दिक पांड्या ने रन लेने से इंकार कर दिया. कोहली फिर से क्रीज पर तो लौट गए लेकिन इसके बाद वह बेहद गुस्से में हार्दिक की ओर देखने लगे. यहां हार्दिक कोहली से आंख मिलाने से बचते नजर आए.

pic.twitter.com/YaRmCg9xrq
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) January 10, 2023

विराट कोहली पिच पर तेज रन दौड़ने के लिए जाने जाते रहे हैं. जब बाउंड्रीज नहीं निकलती तो वह सिंगल-डबल रन निकालते हुए स्कोर आगे बढ़ाते रहते हैं. यहां भी उन्होंने हल्के हाथों से इसलिए खेला था ताकि दो रन आसानी से पूरे हो सके लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो वह नाराज नजर आए.

विराट कोहली ने जड़ा 73वां अंतरराष्ट्रीय शतक
विराट कोहली ने इस मुकाबले में लाजवाब शतक जड़ा. उन्होंने 87 गेंद पर 113 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 373 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जवाब में श्रीलंका की टीम 306 रन बना सकी. इस तरह टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

यह भी पढ़ें...

Cricket Records: इस पाक बल्लेबाज के नाम दर्ज है सबसे तेज एक हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड, देखें टॉप-5 की लिस्ट

source https://www.abplive.com/sports/cricket/virat-kohli-stare-at-hardik-pandya-during-ind-vs-sl-1st-odi-video-2304966

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad