Women Premier League 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग (Women Premier League) का पहला सीजन 4 मार्च से खेला जाएगा. जबकि फाइनल मैच 26 मार्च को खेला जाएगा. वहीं, वीमेंस प्रीमियर लीग के टाइटल स्पॉन्सर (Title Sponser) का एलान कर दिया गया है. दरअसल, टाटा ग्रुप (Tata Group) वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का टाइटल स्पॉन्सर होगा. बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने इसकी पुष्टि की है. जय शाह ने एक ट्वीट किया है, इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का टाइटल स्पॉन्सर टाटा ग्रुप होगा.

जय शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर लिखा कि हमें यह एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टाटा ग्रुप वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का टाइटल स्पॉन्सर होगा. साथ ही उन्होंने आगे लिखा है कि हमें पूरा भरोसा है कि वीमेंस प्रीमियर लीग को नई उंचाईयों तक जरूर पहुंचाएंगे. इस टूर्नामेंट का आगाज 4 मार्च से होगा, जबकि खिताबी मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा. विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉइंट्स के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के मुकाबले मुंबई के डीवाई पाटिल और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे. दरअसल, वीमेंस प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमें होंगी. पहले सीजन में इन 5 टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

I am delighted to announce the #TataGroup as the title sponsor of the inaugural #WPL. With their support, we're confident that we can take women's cricket to the next level. @BCCI @BCCIWomen @wplt20 pic.twitter.com/L05vXeDx1j
— Jay Shah (@JayShah) February 21, 2023

यहां देखें लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का प्रसारण अधिकार वायाकॉम 18 (Viacom 18) के पास है. इसके अलावा स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports 18 Network channels) के चैनल स्पोर्ट्स 18 1 एसडी (Sports 18 1 SD) और स्पोर्ट्स 18 1 एचडी (Sports 18 1 HD) पर मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकेंगे. जबकि जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/Yny9Z6v इस शानदार कैच के लिए बेन कटिंग को मिला 'बेस्ट कैच ऑफ द सीज़न' का अवॉर्ड, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

<a href="https://ift.tt/Kw3eilv T20 World Cup: खत्म हुआ सस्पेंस, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब होगी टक्कर

source https://www.abplive.com/sports/cricket/tata-group-as-the-title-sponsor-of-the-inaugural-women-premier-league-confirms-jay-shah-2340644
WPL 2023 Title Sponser: टाटा ग्रुप होगा वीमेंस प्रीमियर लीग का टाइटल स्पॉन्सर, जय शाह का एलान
फ़रवरी 21, 2023
0
Tags