WTC Final के बाद ODI सीरीज
क्रिकबज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस फाइनल के तुरंत बाद जून के महीने में ही एक छोटी वनडे सीरीज आयोजित करने के प्रयास कर रहा है. अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय बोर्ड ये सीरीज आयोजित करवाना चाहता है. इसके लिए वह श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे बोर्ड के साथ बातचीत कर रहा है लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है. ये तीन मैचों की सीरीज हो सकती है.वेस्टइंडीज में दो एक्सट्रा मैच
सिर्फ ये वनडे सीरीज ही नहीं, बल्कि इसके बाद जुलाई-अगस्त के वेस्टइंडीज दौरे में भी भारत को कुछ अतिरिक्त मैच खेलने होंगे. BCCI और क्रिकेट वेस्टइंडीज के बीच इसको लेकर सहमति बन गई है लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम इंडिया इस दौरे में दो अतिरिक्त टी20 मैच खेलेगी. पहले से तय कार्यक्रम के तहत भारत को दौरे की शरुआत दो टेस्ट मैचों से करनी है, जिसके बाद 3 वनडे मैच होंगे. फिर 3 टी20 मैच खेले जाने हैं, जिसमें अब2 और मैचों को जोड़ दिया गया है. यानी कैरेबियन दौरे पर टीम इंडिया कुल 10 मैच खेलेगी. ये भी पढ़ेंः IPL 2023: पृथ्वी शॉ की बढ़ी भूख, बदल गया पूरा रूप, शरीर देख पॉन्टिंग भी हैरानsource https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/indian-cricket-team-matches-schedule-odi-series-june-wtc-final-5-t20-match-vs-west-indies-au84-1786926.html