WTC Final लक्ष्य, इंजेक्शन लेने की तैयारी
यहां तक कि खुद श्रेयस का लक्ष्य अब जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट होना है. यही कारण है कि वह अब सीधे बेंगलुरू पहुंच गए हैं, जहां नेशनल क्रिकेट एकेडमी की मेडिकल टीम की निगरानी में वह आगे की प्रक्रिया पर काम करेंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बल्लेबाज बुधवार 29 मार्च को NCA पहुंच गए हैं, जहां उनका आना पहले से तय था. वह अब गुरुवार 30 मार्च को अपनी पीठ के दर्द के लिए इंजेक्शन लेंगे, जिसके बाद ये तय किया जाएगा कि उन्हें कब तक NCA में रहना है और कैसे आगे बढ़ना है.सर्जरी टालने पर सहमति
रिपोर्ट में बताया गया है कि श्रेयस ने NCA में अधिकारियों के अलावा स्पेशलिस्ट डॉक्टर से भी मुलाकात की है. श्रेयस पहले ही फैसला कर चुके हैं कि वह फिलहाल सर्जरी का रास्ता नहीं अपनाएंगे और रिहैबिलिटेशन के जरिए ही फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे. इस मामले में NCA के अधिकारी भी उनके साथ हैं और सबका मानना है कि सर्जरी को फिलहाल टाला जा सकता है क्योंकि सर्जरी के कारण वह कई महीनों के लिए बाहर हो सकते हैं, जिससे WTC और फिर वर्ल्ड कप तक खेलना मुश्किल हो जाएगा. ये भी पढ़ेंःWorld Cup के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी टीम? अब ICC में छिड़ गई जंगsource https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/shreyas-iyer-back-injury-injection-nca-bengaluru-kkr-ipl-2023-wtc-final-world-cup-au84-1794056.html