Ads Area

LLC T20: कैलिस और टेलर पर भारी पड़ी दिलशान-थरंगा की जोड़ी, 23 गेंद पहले जीता मैच

दोहा: उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान की शानदार पारियों के दम पर एशिया लॉयंस ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया.एशिया लॉयंस ने सोमवार को खेले गए फाइनल में वर्ल्ड जायंट्स की टीम को सात विकेट से हरा खिताब अपने नाम किया. वर्ल्ड जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 147 रन बनाए थे. एशिया लॉयंस की टीम ने इस लक्ष्य को 16.1 ओवरों में हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम किया. एशिया लॉयंस की टीम के लिए उपुल थरंगा और दिलशान ने अर्धशतक जमाए तो वहीं वर्ल्ड जायंट्स के लिए जैक्स कैलिस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और रॉस टेलर के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति में निकालते हुए सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. ये भी पढ़ें- WPL 2023 Points Table: दिल्ली ने मुंबई से छीना ताज, जानिए बाकी टीमों का हाल

एशिया की शानदार शुरुआत

दिलशान और थरंगा ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी को ब्रेट ली ने तोड़ा. उन्होंने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर थरंगा को बोल्ड कर दिया.थरंगा ने 28 गेंदों का सामना कर पांच चौके और तीन छक्के मारे. समित पटेल ने दिलशान की 14वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर एशिया लॉयंस का दूसरा विकेट गिर दिया. उन्होंने 42 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 58 रन बनाए. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अब्दुल रज्जाक भी आउट हो गए. वह तीन रन ही बना सके.इसके बाद मिस्बाह उल हक और मोहम्मद हफीज ने नाबाद नौ-नौ रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई.

कैलिस ने दिखाया दम

इससे पहले, वर्ल्ड जायंट्स के कप्तान शेन वॉटसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम को हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं मिली. दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मोर्ने वान विक आउट हो गए. वह सात गेंद खेलने के बाद भी खाता तक नहीं खोल पाए. एक गेंद बाद यानी पांचवीं गेंद पर कप्तान वॉटसन भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट लिए. इन दोनों के विकेट अब्दुर रज्जाक ने लिए. लैंडल सिमंस की 17 रनों की पारी का अंत सोहेल तनवीर ने रन आउट कर किया. इसके बाद जैक्स कैलिस और रॉस टेलर ने टीम को संभाला. इन दोनों ने 92 रनों की साझेदारी की. टेलर 111 के कुल स्कोर पर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 33 गेंदों का सामना कर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए. पॉल कॉलिंगवुड रिटायर हर्ट हो गए. कैलिस 54 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके साथ समित पटेल भी तीन रन बनाकर नाबाद रहे. एशिया लॉयंस के लिए रज्जाक ने दो और थिसारा परेरा ने एक विकेट लिया. ये भी पढ़ें- MI vs DC WPL: दिल्ली ने 9 ओवरों में मुंबई को रौंदा, पिछली हार का हिसाब किया बराबर

source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/asia-lions-win-legends-league-cricket-title-after-beating-world-giants-in-the-final-jacques-kallis-tilakaratne-dilshan-au149-1777812.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad