Ads Area

PSL 2023 Final: लाहौर कलंदर्स फिर चैंपियन, दूसरी बार मुल्तान को 1 रन से हराकर जीता खिताब

लाहौरः पाकिस्तान सुपर लीग का आठवां सीजन जिस रोमांचक अंदाज में शुरू हुआ था, इसका अंत भी उसी जबरदस्त तरीके से हुआ है. लाहौर में शनिवार 18 मार्च की रात खेले गए फाइनल में लाहौर कलंदर्स ने आखिरी गेंद तक चले बेहद जबरदस्त मुकाबले में मुल्तान सुल्तान्स को सिर्फ 1 रन से हराते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. इस तरह लाहौर ने पिछले सीजन की कहानी दोहराते हुए फिर से मुल्तान पर अपना दबदबा कायम किया. लाहौर की इस जीत के स्टार कप्तान शाहीन शाह अफरीदी रहे, जिन्होंने विस्फोटक पारी के साथ ही गेंदबाजी में भी दम दिखाया.

source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/lahore-qalandars-win-psl-2023-title-beats-multan-sultans-in-the-final-shaheen-shah-afridi-au84-1774504.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad