Ads Area

ऑस्ट्रेलियन स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने लिया ‘पुष्पा रूप’, फोटो देख लोग बोले – स्ट्राइक रेट सुधारो पहले

ऑस्ट्रेलियन स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने लिया ‘पुष्पा रूप’, फोटो देख लोग बोले – स्ट्राइक रेट सुधारो पहले
ऑस्ट्रेलियन स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने लिया पुष्पा रूप, फोटो देख लोग बोले - 'स्ट्राइकरेट सुधारो पहले'

IPL जब भी होता है तो क्रिकेट और ग्लैमर का एक अलग ही संगम देखने को मिलता है. अपनी टीम को सपोर्ट करने फिल्म स्टार्स मैदान पर नजर आते हैं. वहीं दूसरी तरफ कई सारे ऐसे क्रिकेटर्स हैं जो स्टार्स संग एडवरटाइजमेंट में नजर आते हैं. कई सारे फॉरेन स्टार क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो लगातार कई सालों से भारत में क्रिकेट खेलने की वजह से यहां के माहौल से वाकिफ हो गए हैं. इसी में एक नाम है ऑस्ट्रेलियन स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का.

डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव क्रिकेटर्स में से एक हैं. जहां एक तरफ वे अपनी धुंआदार बैटिंग से फैंस के होश उड़ा देते हैं तो वहीं दूसरी तरफ वे सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज डाल फैंस को एंटरटेन भी करते रहते हैं. डेविड वॉर्नर को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से खासा लगाव है. तभी तो उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपना पुष्पा रूप दिखा दिया है.

ये भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: देखनी चाहिए या फिर स्किप करनी चाहिए सलमान खान की फिल्म, ये हैं 5 वजह

डेविड वॉर्नर की फनी पोस्ट

डेविड वॉर्नर के फैंस को तो हमेशा बस डेविड वॉर्नर की ऐसी ही फनी पोस्ट्स का ही इंतजार रहता है. क्रिकेटर ने अब फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है और उन्होंने पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के लुक से इंसपायर्ड होकर फोटो शेयर की हैं जिसमें उनका लुक देख आप उन्हें देखते ही रह जाएंगे. डेविड वॉर्नर का ये काली रूप बेहद यूनिक और फनी है. डेविड ने इस ऐड के साथ क्रेड एप का प्रचार भी किया है.

फैंस कर रहे डेविड की तारीफ

डेविड की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट भी कर रहे हैं. कुछ लोग उनके कॉमिक सेंस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग तो IPL में अबतक की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ताना मारते नजर आ रहे हैं. एक शख्स ने डेविड के लुक पर कमेंट करते हुए कहा- डेविड पुष्पा. एक दूसरे शख्स ने लिखा- पुष्पा 2 में आपका केमियो होना चाहिए. इसके अलावा एक दूसरे शख्स ने कहा- सर आप हैदराबाद आइये और इस फिल्म में कैमयो करिए. बता दें कि आमतौर पर डेविड वॉर्नर अपने एडिटेड फनी वीडियो से फैंस को एंटरटेन करते नजर आते रहते हैं.



source https://www.tv9hindi.com/entertainment/bollywood-news/david-warner-new-look-allu-arjun-pushpa-2-inspired-fans-reacted-australian-ipl-2023-srh-team-cricket-match-1829031.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad