KKR vs DC: आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने आखिरकार अपनी लगातार 5 हार के सिलसिले को खत्म करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया. 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने अपने 6 विकेट जरूर गंवा दिए थे, लेकिन अंत में टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए इस मैच को अपने नाम किया. टीम की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली.

पृथ्वी शॉ ने फिर किया निराश कप्तान वॉर्नर ने एक छोर से संभाली पारी

128 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी. दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 38 रनों की तेज साझेदारी देखने को मिली. पृथ्वी शॉ इस मैच में 11 गेंदों में 13 रनों की पारी खेलने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए. इसके बाद पहले 6 ओवरों का खेल समाप्त होने पर दिल्ली की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे.

कोलकाता ने की वापसी की कोशिश 111 के स्कोर तक दिल्ली के चटकाए 6 विकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की तरफ से इस मैच में वापसी भी देखने को मिली जब उन्होंने दिल्ली की टीम को पहले 62 के स्कोर पर मिचेल मार्श और फिर 67 के स्कोर पर फिल सॉल्ट के रूप में तीसरा झटका देने का काम किया. यहां से डेविड वॉर्नर ने मनीष पांडे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में 26 रनों की साझेदारी की.

दिल्ली की टीम को 93 के स्कोर पर चौथा झटका कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में लगा जो 41 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. इसके बाद दिल्ली की टीम को 2 और झटके 110 और 111 के स्कोर पर लगे जब मनीष पांडे और अमन हकीम खान भी अहम समय पर पवेलियन लौट गए.

अक्षऱ पटेल ने अपनी 19 रनों की पारी से पहुंचाया लक्ष्य तक

111 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से दबाव में दिखाई दे रही थी. पिच पर मौजूद अक्षर पटेल ने इस अहम समय पर टीम के लिए 22 गेंदों में 19 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ लक्ष्य तक पहुंचाने का काम किया. कोलकाता के लिए इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय और कप्तान नितीश राणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

कोलकाता ने बल्लेबाजी में दिखाया निराशाजनक प्रदर्शन

इस मैच में कोलकाता की पारी को लेकर बात की जाए तो वह काफी निराशाजनक कही जा सकती है. टीम की तरफ से जेसन रॉय 43 और आंद्रे रसेल के बल्ले से 38 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली. इसके अलावा कोलकाता टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं हो सके. कोलकाता की पारी 20 ओवरों में 127 रन बनाकर सिमट गई. दिल्ली की तरफ से इस मैच में इशांत शर्मा, एनरिक नॉर्खिया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, खुद दिए संकेत

source https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2023-dc-won-the-match-by-4-wickets-against-kkr-in-match-28-at-arun-jaitley-stadium-2388812
DC vs KKR: 128 के लक्ष्य में दिल्ली के छूटे पसीने, मुश्किल से अंतिम ओवर में मिली पहली जीत, हार का सिलसिला टूटा
अप्रैल 20, 2023
0
Tags