Ads Area

Year Ender 2021: ऐतिहासिक जीत से शुरुआत कर टीम इंडिया ने इतिहास रचकर ही खत्म किया साल | Gawin Sports

Year Ender 2021: ऐतिहासिक जीत से शुरुआत कर टीम इंडिया ने इतिहास रचकर ही खत्म किया साल

साल 2021 भारतीय क्रिकेट के लिए मिलाजुला साल रहा। इस साल जहां टीम इंडिया ने पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार झेली। वहीं इसी साल टीम ने दुनियाभर के ऐसे वेन्यू पर टेस्ट मैच जीते जहां इससे पहले कभी भारत नहीं जीत पाया था। इनमें ब्रिसबेन के गाबा से लेकर सेंचुरियन के द सुपर स्पोर्ट्स पार्क शामिल हैं।

इसके अलावा टीम इंडिया ने इस साल 14 टेस्ट मैच खेले जिसमें से 8 में उसे जीत मिली और 3 में हार। 3 टेस्ट मैच इस साल भारतीय टीम ने ड्रॉ भी खेले। इन 8 जीतों में से 4 जीतें भारत के लिए ऐतिहासिक रहीं। भारत ने इस साल की शुरुआत की थी ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर जीत से और साल का अंत किया सेंचुरियन टेस्ट जीतकर।

62 साल के इंतजार के बाद गाबा में मिली जीत

ऑस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन स्थित गाबा क्रिकेट ग्राउंड भारत के लिए हमेशा अनलकी रहा था। 1947 में यहां भारत ने पहली बार टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद 2021 तक 7 बार टीम इंडिया इस ग्राउंड पर खेली। पिछले 5 मुकाबले हारने और एक मैच ड्रॉ करवाने के 62 साल बाद टीम इंडिया ने गाबा का घमंड तोड़ा और ऐतिहासिक जीत से इस साल की शुरुआत की।

टीम इंडिया ने तोड़ा गाबा का घमंड, 62 साल बाद ब्रिसबेन में जीता टेस्ट मैच

करीब 33 साल बाद इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी। आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया 1988 में वेस्टइंडीज से इस मैदान पर हारा था। उसके करीब 33 साल बाद तक ऑस्ट्रेलिया ने 31 टेस्ट मैच इस मैदान पर अजेय रहते हुए जीते। लेकिन टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में गाबा के तीन दशक पुराने घमंड को ध्वस्त कर दिया।

ओवल में 50 साल बाद जीती टीम इंडिया

साल 2021 में टीम इंडिया की दूसरी ऐतिहासिक जीत रही लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान की। यहां भारत ने इस साल इंग्लैंड को 157 रनों से हराया था। टीम इंडिया ने इस मैदान पर 50 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता था। इससे पहले 1971 में भारत को अजीत वाडेकर की कप्तानी में इस मैदान पर जीत मिली थी।

ओवल में 50 साल बाद जीती टीम इंडिया, 157 रनों से अंग्रेजों को हराकर रचा इतिहास

इस मैदान पर भारत का ये 14वां टेस्ट मैच था। इस मैदान पर पांच मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है और सात मुकाबले ड्रॉ समाप्त हुए हैं। वहीं इस साल की ऐतिहासिक जीत के साथ दो बार टीम इंडिया इस ग्राउंड पर जीती है।

लॉर्ड्स में 7 साल बाद लहराया तिरंगा

इंग्लैंड का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड क्रिकेट जगत के ऐतिहासिक मैदानों में से एक है। इसे क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। भारत ने इस मैदान पर कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 12 में उसे हार मिली है और 4 टेस्ट मैच ड्रॉ हुए हैं। इस मैदान पर भारत ने 3 बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उसमें से एक ऐतिहासिक जीत टीम इंडिया को इस साल मिली।

लॉर्ड्स में 7 साल बाद जीती टीम इंडिया, तीसरी बार क्रिकेट के मक्का पर जीता टेस्ट मैच

भारत ने इंग्लैंड को पहली बार 1986 में लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच हराया था। इसके बाद 2014 में टीम इंडिया यहां जीती थी। अगली बार 2018 में भारत को यहां हार का सामना करना पड़ा था। साल 2021 में 7 साल के इंतजार के बाद एक बार फिर टीम इंडिया ने इस मैदान पर जीत दर्ज करते हुए तिरंगा लहराया था।

11 साल बाद सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच जीता भारत

भारत ने 1992 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। भारत ने यहां अभी तक कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 10 में उसे हार मिली है और 7 ड्रॉ हुए हैं। 4 टेस्ट मैच टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर जीती है। उसमें से एक जीत है इस साल के अंत में मिली सेंचुरियन टेस्ट की जीत।

टीम इंडिया पहली बार सेंचुरियन में 2010 में टेस्ट मैच खेली थी। इसके बाद 2018 दौरे पर भी इस मैदान पर भारत ने टेस्ट मैच खेला था। लेकिन दोनों ही मौकों पर टीम को हार मिली थी। लेकिन 11 साल के इंतजार के बाद 2021 में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच जीता और साल 2021 का सुखद अंत किया।

The post Year Ender 2021: ऐतिहासिक जीत से शुरुआत कर टीम इंडिया ने इतिहास रचकर ही खत्म किया साल appeared first on Jansatta.



https://ift.tt/eA8V8J Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad