भारतीय क्रिकेट टीमको हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर बहुत ही निराशा का सामना करना पड़ा। भारत को दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में हराने के बाद तो वनडे सीरीज में पूरी तरह से सफाया कर डाला। भारत के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों के खेल पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
भारतीय टीम में कुलदीप यादव को फिर से लाने की मांग
3 मैचों की वनडे सीरीज में हार के लिए वैसे तो बल्लेबाजी ज्यादा निशाने पर आ रही है, लेकिन इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी पूरी तरह से बेअसर रही।
भारत के लिए युजवेन्द्र चहल, आर अश्विन जैसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज खेले, लेकिन इन्होंने अपने प्रदर्शन से खास छाप नहीं छोड़ी, जिसके बाद अब टीम में फिर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लाने की मांग उठने लगी हैं।
अश्विन की जगह कुलदीप हो वनडे टीम में शामिल
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने दो-टूक कहा कि अब युजवेन्द्र चहल के साथ फिर से वनडे में कुलदीप यादव की वापसी होनी चाहिए, जिससे कुलचा की जोड़ी फिर से अपना रंग दिखा सके।
इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि
"मुझे लगता है कि इन दो लोगों (ईशांत शर्मा और अश्विन) ने टीम इंडिया के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, चाहे आप टेस्ट क्रिकेट की बात करें या वनडे की। आर अश्विन के लिए पूरे सम्मान के साथ, मुझे लगता है कि वो एक चैंपियन गेंदबाज है, लेकिन वनडे क्रिकेट में, अब समय आ गया है कि भारत एक विकल्प की तलाश करे, जो और ज्यादा बेहतर कर सके ।"
"कुलदीप यादव जैसा कोई खिलाड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हम 'कुलचा' संयोजन पर वापस क्यों नहीं जाते और देखते हैं कि वे तालिका में क्या ला सकते हैं? उन्होंने भारत के लिए कई मैच जीते हैं। उनके पास वापस जाना अच्छी बात होगी।"
"आर अश्विन और चहल दक्षिण अफ्रीका सीरीज में खेले। उन्होंने गेंद के साथ बहुत अधिक अवसर नहीं बनाए, वे अपने दृष्टिकोण से थोड़े रक्षात्मक थे। कई बार वे एक और स्लिप लगाकर विपक्ष पर हमला कर सकते थे, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला।"