Ads Area

शिवहर जिला क्रिकेट लीग के अंतिम मुकाबले में गुरु द्रोण सीसी ने संत भिक्षु सीसी को 6 विकेट से हराया

Khelbihar.com|Letest Sports News|Latest Cricket News|Hindi Sports News|Cricket News Hindi|IPL News||Cricket News Bihar|Bihar No.1 Sports News|Bihar Cricket News|Bihar Sports News|Cricket Today|
खेलेगा बिहार तभी तो बढ़ेगा बिहार 
शिवहर जिला क्रिकेट लीग के अंतिम मुकाबले में गुरु द्रोण सीसी ने संत भिक्षु सीसी को 6 विकेट से हराया
Jan 24th 2022, 12:17, by Khelbihar.com

 शिवहर 24 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग के अंतिम मैच में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने संत भिक्षु क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया ।कल से शुरू होंगे नॉक आउट के मुकाबले।

आज सुबह संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । यश कश्यप के 47 एवं आदिल के बनाए 33 रनों की मदद से संत प्रेम भिक्षु की टीम ने 22 ओवरों में 10 विकेट के नुक़सान पर कुल 170 रनों का स्कोर खड़ा किया ।

171 रनों के बङे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब की‌ तरफ से ओपनिंग करने आए‌ बल्लेबाजों सौरव (104 रन) एवं मनीष (23 रन) की शानदार शतकीय साझेदारी के कारण टीम ने यह लक्ष्य 22वें ओवर में हीं हासिल कर लिया और संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब यह मैच 6 विकेट से हार गया ।

गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज *सौरव कुमार* को शानदार बल्लेबाजी के लिए ‌(104 रन, 61 गेंद, 13 चौके, 5 छक्के) के लिए उन्हें *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार एक सिनियर क्रिकेटर *विशाल पटेल* द्वारा प्रदान किया गया । इस लीग में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह पहला शतक था ।

कल से जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 के नॉक आउट मैच प्रारंभ होंगे ।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad