Ads Area

7th Pay Commission: इन कर्मियों की फिर बढ़ेगी सैलरी, जानें- किसे, कितना होगा फायदा

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
7th Pay Commission: इन कर्मियों की फिर बढ़ेगी सैलरी, जानें- किसे, कितना होगा फायदा
Jan 25th 2022, 06:52, by Pankaj Mishra

नई दिल्ली:

48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 60 लाख पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में इनके महंगाई भत्ते (DA) के साथ-साथ हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बढ़ोतरी हो सकती है। खबरों के मुताबिक जल्द ही केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, हाउस रेंट अलाउंस और 18 महीने के बकाए एरियर पर बड़ा फैसला ले सकती है।

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर विचार कर रही है। दिसंबर 2021 में महंगाई दर के आंकड़े के आधार पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 नहीं 3 फीसदी की बढ़ोतीर तय मानी जा रही है। 3 फीसदी डीए बढ़ने पर कर्मचारियों की सैलरी 20 हजार रुपये तक बढ़ जायेगी।   

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी इतनी सैलरी

महंगाई भत्ता 34 फीसदी होने पर न्यूनतम बेसिक सैलरी के कैलकुलेशन को देखें तो केंद्रीय कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। डीए के 34 फीसदी होने के बाद यह बढ़कर 6120 रुपये प्रति माह हो जाएगा। यानी इसमें प्रतिमाह के हिसाब से 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी। सालाना आधार पर सैलरी को देखें तो इसमें 6,480 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं अधिकतम बेसिक सैलरी में पूरे 1707 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इस हिसाब से सालाना आधार पर इन कर्मचारियों की सैलरी 20484 रुपये बढ़ जाएगी।

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

बेसिक सैलरी 

                                     18,000 रुपये

नया महंगाई भत्ता (34%) 

                     6120 रुपये/महीने

नया महंगाई भत्ता (34%)  

                    73,440 रुपये/सालाना

अब तक महंगाई भत्ता (31%)    

            5580 रुपये/महीने

कितना महंगाई भत्ता बढ़ा   

                   6120- 5580 = 540 रुपये/महीने

सालाना सैलरी में इजाफा    

                  540X12= 6,480 रुपये

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

बेसिक सैलरी  

                                     56,900 रुपये

नया महंगाई भत्ता (34%) 

                     19,346 रुपये/महीने

नया महंगाई भत्ता (34%) 

                     232,152 रुपये/सालाना

अबतक महंगाई भत्ता (31%)

                 17639 रुपए/महीने

कितना महंगाई भत्ता बढ़ा  

                    19346-17639= 1,707 रुपये/महीने

सालाना सैलरी में इजाफा  

                     1,707 X12= 20,484 रुपये

एचआरए में भी होगी बढ़ोतरी

गौरतलब पिछले साल जुलाई में सरकार ने डीए को बढ़ाकर 28 फीसदी किया था। चूंकि यह 25 फीसदी से ज्यादा हो गया था तो एचआरए को भी बढ़ाया गया। अब इस संबंध में आ रही खबरों की मानें तो केंद्र सरकार डीए को 34 फीसदी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। खबरों के मुताबिक अगले संशोधन के दौरान एचआरए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

एचआरए में 3 फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी

फिलहाल यह 27 फीसदी है जिसे बढ़ाकर 30 फीसदी किया जाएगा लेकिन यह तभी होगा जब डीए 50 फीसदी को पार कर जाएगा। डीओपीटी (DoPT) के एग्रीमेंट के अनुसार, जैसे ही डीए 50 फीसदी को पार करेगा, एचआरए 30, 20 और 10 फीसदी हो जाएगा। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी श्रेणियों के हिसाब से 9 फीसदी, 18 फीसदी और 27 फीसदी की दर से एचआरए मिलता है। उम्मीद की जा रही है कि एचआरए में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

18 महीने के बकाए एरियर पर भी आ सकता है बड़ा फैसला

आपको बता दें कि 18 महीने के डीए एरियर का मामला अभी भी लटका हुआ है। नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा का कहना है कि काउंसिल ने सरकार के सामने मांग रखी है कि डीए बहाल करते वक्त 18 महीने से पेंडिंग डीए एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट कर दिया जाए। 

सरकार और कर्मचारी संगठन के बीच चल रही है बात

उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच एरियर पर बातचीत चल रही है। हालांकि, कोई ठोस जवाब नहीं मिला। कर्मचारी अभी भी डिमांड पर अड़े हैं और सरकार से बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस पर चर्चा हो सकती है।

फिटमेंट फैक्टर पर सरकार ले सकती है ये फैसला

इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है। 

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad