Ads Area

शादी के बाद Ankita Lokhande ने 'अंग लग दे रे' गाने पर किया बेहद हॉट डांस, अदाओं से किया घायल

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
शादी के बाद Ankita Lokhande ने 'अंग लग दे रे' गाने पर किया बेहद हॉट डांस, अदाओं से किया घायल
Jan 25th 2022, 07:45, by Ritu Shaw

मुंबई।

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली सेलेब्स में से एक हैं। आए दिन अपने नई नई तस्वीरों और बेहतरीन वीडियोज के जरिए वो सोशल मीडिया पर राज करती हैं। फैंस भी पूरी कोशिश करते हैं उनके सभी पोस्ट को जबरदस्त रिस्पॉन्स देते हुए उसे वायरल कर दें।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे

को कई बार अनारकली सूट में क्लासिकल और बॉलीवुड डांस करते देखा गया है। अब लंबे समय के बाद उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही कुछ जादू किया है। अंकिता लोखंडे ने काले रंग की सिंपल लेकिन ग्लैमरस अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत डांस किया है, जो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वो संजय लीला भंसाली की सबसे यादगार फिल्मों में से एक 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' से दीपिका पादुकोण की 'अंग लग दे रे' को रीक्रिएट कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था और फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। 

और पढ़िए -

Shaheer Sheikh ने पिता की मौत के बाद बयां किया दुख, इमोशनल पोस्ट देख फैंस भी भावुक

Shaheer Sheikh ने पिता की मौत के बाद बयां किया दुख, इमोशनल पोस्ट देख फैंस भी भावुक

अब, अंकिता लोखंडे ने फिल्म के इस लोकप्रिय गीत को फिर से जिंदा कर दिया है। वीडियो के साथ अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में खुद को ''मिस्टर भंसाली की हमेशा के लिए फैन'' बताया है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक आदर्श सेटअप देखने को मिल रहा है, जहां अंकिता लोखंडे हाथ में धुंएं वाली कटोरी लेकर शानदार मूव्स और कातिल अदाएं दिखाई है।

अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर, 2021 को मुंबई में बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की। इनकी शादी काफी ग्रैंड सेरेमनी में हुई , जिसमें शोबिज वर्ल्ड के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। अंकिता और विक्की के संगीत में कंगना रनौत भी शामिल हुई थीं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी से पहले चार साल से अधिक समय तक डेट किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। वो बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था और अंकिता के अभिनय की दर्शकों और क्रिटिक्स ने भी प्रशंसा की थी। फिल्हाल अंकिता लोखंडे एकता कपूर की 'पवित्र रिश्ता 2.0' में शहीर शेख के साथ नजर आ रही हैं।

और पढ़िए - 

मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad