Ads Area

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह बने पिता, पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म, प्रशंसकों से निजता का सम्मान करने की अपील

Yuvraj Singh

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह मंगलवार को पिता (Yuvraj Singh Son) बन गए. उनकी पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech) ने बेटे को जन्म दिया है. युवराज (Yuvraj Singh) ने ट्विटर पर लिखा कि अपने सभी प्रशंसकों, परिवार के सदस्यों और दोस्तों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें एक बेटे का आशीर्वाद दिया है. उन्होंने इस मौके पर सभी से निजता का सम्मान करने की भी अपील की है.

वनडे विश्व कप 2011 में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज सिंह ने इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा कि वे इस आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं. उन्होंने लिखा, “हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बेटे का आशीर्वाद दिया है. हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं. और आपसे उम्मीद करते हैं कि इस दुनिया में नन्हें का स्वागत करते हुए हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. प्यार, हेजल और युवराज.”

युवराज ने भारत के लिए अक्टूबर 2000 में कीनिया के खिलाफ वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और आखिरी वनडे जून 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. उन्होंने 304 वनडे में 36 . 55 की औसत से 8701 रन बनाये जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं . वहीं 40 टेस्ट में 1900 और 58 टी20 में 1177 रन उनके नाम हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/yuvraj-singh-wife-hazel-keech-blessed-with-baby-boy-asks-to-respect-the-privacy-1026542.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad