Ads Area

Gold Price: सोने की जल्द कर लें खरीदारी, कीमत फिर जा सकता है 52000 के पार?

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Gold Price: सोने की जल्द कर लें खरीदारी, कीमत फिर जा सकता है 52000 के पार?
Jan 25th 2022, 07:34, by Pankaj Mishra

नई दिल्ली:

सोना या फिर सोने के गहने खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप निकट भविष्य में गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्दी इसकी खरीदारी कर लें। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों सोने की कीमत में 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार तक जा सकती है। ऐसे में अभी सोना खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

दरअसल शादी-विवाह के सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है। आलम ये है कि पिछले दो सप्ताह से सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई है और यह तेजी इस हफ्ते भी जारी है। मलमास समाप्त होने के बाद से ही सोने और चांदी कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। 

इस बीच कोरोना की तीसरी लहर के बीच लोग सुरक्षित निवेश के लिए भी सोने की ओर रूख कर रहे हैं। वहीं शेयर बाजार में लगातार गिरावट इस ओर इशारा कर रही है कि लोगों का सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर रूझान बढ़ा है। 

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अगले कुछ महनों में सोने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 2000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर जाकर नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। एक औंस 28.34 ग्राम के बराबर होता है। इस हिसाब से 10 ग्राम सोने का भाव 52000 रुपये से ऊपर जा सकता है। 

आपको बता दें कि साल 2021 में सोने का भाव करीब 4 फीसदी नीचे रहा था। ये 1806 डॉलर (करीब 1.34 लाख रुपये) प्रति औंस पर बंद हुआ था। अभी भारतीय बाजार में सोने का भाव करीब 48000 से 49000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। लेकिन जिस तेजी से सोना महंगा हो रहा है कि उससे उम्मीद की जा रही है कि सोना जल्द 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकता है।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad