Ind vs SA 3rd Test Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है और आज है मैच का तीसरा दिन। दूसरे दिन खेल खत्म होने तक भारतीय कप्तान विराट कोहली 14 और चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर नाबाद थे। भारत का स्कोर था 2 विकेट पर 57 रन।
भारत की कुल बढ़त अभी तक 70 रनों की हो गई है। विराट और पुजारा दोनों के बीच 69 गेंद में 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम की उम्मीदें होंगी कि टीम मेजबानों को कम से कम 300 रनों का लक्ष्य दे। इस मैदान पर ये लक्ष्य पाना बेहद मुश्किल हो सकता है।
भारत को पहली पारी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 रन की बढ़त हासिल हुई थी। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 76.3 ओवर में 210 रन पर सिमट गई थी। जसप्रीत बुमराह ने 23.3 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने क्रमशः 64 और 39 रन देकर 2-2 विकेट अपने नाम किए थे।
शार्दुल ठाकुर भी 37 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे थे। साउथ अफ्रीका की ओर से कीगन पीटरसन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं कर पाया। उसके 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए थे। पहले दिन भारतीय टीम 77.3 ओवर में 223 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
Freedom Trophy, 2021/22Newlands, Cape Town 13 January 2022
South Africa 210 (76.3)
India 223(77.3)& 71/4(25.0)
Play In Progress ( Day 3 – 3rd Test ) India lead by 84 runs
The post IND- 70/4 (24) – IND vs SA 3rd Test Day 3, Live Updates: कोहली-पंत क्रीज पर, भारत के 4 खिलाड़ी लौटे पवेलियन; यहां देखें मैच का लाइव स्कोर appeared first on Jansatta.
https://ift.tt/eA8V8J Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000