Ads Area

IND vs WI: Deepak Hooda की कैसे हुई टीम इंडिया में एंट्री? घरेलू क्रिकेट में ऐसा रहा है प्रदर्शन

India vs West Indies ODI Series, Deepak Hooda: BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. इस सीरीज़ के लिए दीपक हूडा को भी चुना गया है. हूडा ने घरेलू करियर में ज्यादातर समय बड़ौदा के लिए खेला है, लेकिन पिछले सीजन से वह राजस्थान के लिए खेल रहे हैं. अप्रैल 1995 में हरियाणा के रोहतक में जन्में दीपक हूडा के अचानक टीम इंडिया में चुने जाने से हर कोई हैरान है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे दीपक की टीम इंडिया में एंट्री हुई.

2013 में बड़ौदा के लिए किया डेब्यू

दीपक हूडा ने घरेलू क्रिकेट में 2013 में बड़ौदा के लिए डेब्यू किया. घरेलू क्रिकेट के एकदिवसीय फॉर्मेट यानी लिस्ट ए के 74 मैचों में दीपक के नाम 38.25 की औसत से 2257 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं. वहीं उनके नाम इस फॉर्मेट में 14 विकेट भी हैं.

<a href="https://ift.tt/3g36vQ7 vs WI ODI Series: रोहित-धवन करेंगे ओपनिंग, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11

2014 में सुर्खियों में आए थे दीपक हूडा

बता दें कि दीपक हूडा 2014 अंडर-19 विश्व कप में सुर्खियों में आए थे. उन्होंने टूर्नामेंट के छह मैचों में 78.33 की औसत के साथ 235 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए थे. 2013/14 सीजन में हूडा ने अंडर-19 क्रिकेट में धमाल मचा दिया था. हूडा लगातार गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे थे.

2015 में किया आईपीएल डेब्यू

दीपक हूडा ने 2015 में अपना IPL डेब्यू किया. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अपने पहले आईपीएल मैच में हूडा ने सिर्फ 15 गेंदों में 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 3 छक्के निकले थे. आईपीएल में वह अब तक 80 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 785 रन और 9 विकेट अपने नाम किए.

भारत को खल रही छठे गेंदबाज की कमी

हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया को वनडे फॉर्मेट में छठे गेंदबाजी की कमी खल रही है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की करारी हार का यह भी एक बड़ा कारण रहा था. ऐसे में सेलेक्टर्स ने उनकी गेंदबाजी कौशल को देखते हुए उन्हें टीम में चुना है. साथ ही दीपक छह और सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए बड़े बड़े शॉट्स भी खेल सकते हैं. दीपक के वनडे टीम में चुने जाने का यह एक बड़ा कारण रहा है.

<a href="https://ift.tt/32AfXHt भारत दौरे से पहले वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज़ का बल्ला गरजा, 53 गेंदों में 10 छक्कों की मदद से ठोके 107 रन

source https://www.abplive.com/sports/cricket/ind-vs-wi-how-did-deepak-hooda-enter-team-india-such-has-been-the-performance-in-domestic-cricket-2048624

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad