Ads Area

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए Jasprit Bumrah और Mohammed Shami को नहीं मिली Team India में जगह, BCCI ने बताया कारण

Jasprit Bumrah and Mohd. Shami have been rested from the west indies series: बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. इस सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं दी गई है. इन दोनों ही खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. जबकि केएल राहुल पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे. राहुल दूसरे वनडे से टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. बीसीसीआई ने रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को लेकर भी जानकारी दी है.

फरवरी में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आ रही है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन-तीन वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए भारतीय टीम घोषित हो चुकी है. चयन कमेटी ने बुमराह और शमी को आराम दिया है. इन दोनों खिलाड़ियों को लंबे समय से ब्रेक नहीं मिला था. लिहाजा ये वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए नहीं चुने गए हैं.

<a href="https://ift.tt/35kxiVP ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का किया एलान, पहली बार चुने गए Ravi Bishnoi, Kuldeep की वापसी

टीम इंडिया के ओपनर बैट्समैन केएल राहुल पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे. वे 9 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले वनडे मैच में खेलेंगे. बीसीसीआई ने रविंद्र जडेजा की रिकवरी को लेकर बताया कि वे टी20 और वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. जडेजा रिकवरी की फाइनल स्टेज से गुजर रहे हैं. उनके घुटने में चोट लग गई थी.

भारत की टी20 टीम में रविंद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. अक्षर ने आखिरी टी20 साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में खेला था. उन्होंने देश के लिए अब तक 15 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

source https://www.abplive.com/sports/cricket/india-vs-west-indies-jasprit-bumrah-mohammed-shami-have-been-rested-from-the-series-2047807

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad