Ads Area

Tips To Make Pure Desi Ghee At Home: सर्दियों में दूध की मलाई से घी बनाने में होती है दिक्कत? तो इन टिप्स की मदद से बनाएं...

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Tips To Make Pure Desi Ghee At Home: सर्दियों में दूध की मलाई से घी बनाने में होती है दिक्कत? तो इन टिप्स की मदद से बनाएं शुद्ध दानेदार घी
Jan 25th 2022, 08:36, by Pooja Attri

नई दिल्ली:

अगर आप घर घी बनाने की सोच रहे हैं और आपको दूध की मलाई से घी निकालने में दिक्कत होती है, तो आज हम आपके लिए दूध की मलाई से घी निकालने के कुछ बहुत ही आसान टिप्स लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप बहुत ही आासनी से घर पर बहुत ही स्वादिष्ठ और शुद्ध घी निकालकर खा सकते हैं। साथ ही इससे आप ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा मात्रा में भी घी निकालने में भी मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं घर पर दूध की मलाई से दानेदार घी बनाने का तरीका-

सर्दियों में दूध की मलाई से दानेदार घी बनाने का तरीका-

-घर पर दूध की मलाई से घी बनाने के लिए आप टोन्ड मिल्‍क की बजाय फुल क्रीम मिल्‍क का उपयोग करें। 

-इस बात का ध्यान रखें, आप दूध को जितना उबालते हैं ठंडी होकर मलाई उतनी दी ज्यादा निकलती है।

-आप एक हफ्ते से 15 दिन तक एक बाउल में मलाई फ्रिज में इकट्ठा करें। 

-फिर जब करीब एक किलो मलाई इकट्ठी हो जाए तो आप इसका घी निकाल लें। 

-जिस दिन आप मलाई से घी निकलना हो, उस दिन आप मलाई को फ्रिज से बाहर निकाल लें और नॉर्मल रूम टेंपरेचर पर 4 से 5 घंटे तक रखें। 

-फिर जब आपकी मलाई थोड़ी सोफ्ट हो जाए तो इसमें एक चम्मच दही मिला लें और थोड़ा सा फेंटकर एक घंटे तक ढक्कर रख दें। 

-दही डालने से आपकी मलाई और भी ज्यादा सोफ्ट हो जाएगी। 

-फिर आप इसको एक चम्मच की मदद से फेंटते हुए बीच-बीच में गुनगुना पानी डालकर 5 मिनट तक फेंटते रहें।

-इसके बाद जब मलाई से पानी और मक्खन अलग होने लगे, तो आप इसे अपने हाथों से एक ओर गोला बनाकर समेटकर कढ़ाई में रखते जाएं।

-फिर आप कढ़ाई में रखे मक्खन को धीरे धीरे पानी से धो लें, जिससे कि इससे छाछ अलग हो जाए।

-इसके बाद आप बचे हुए मक्खन को कढ़ाई में डालें और गैस पर रखें। 

-फिर कढ़ाई गर्म होने के कुछ ही देर बाद ही मक्खन और घी अलग लगेंगा।

-इसके बाद आप इस तैयार घी को किसी साफ बर्तन में छानकर स्टोर कर लें।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad