Ads Area

West Indies सीरीज के लिए जल्द हो सकता है Team India का ऐलान, सिर्फ दो मैदानों पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले

क्रिकेट – Sportzwiki Hindi
 
West Indies सीरीज के लिए जल्द हो सकता है Team India का ऐलान, सिर्फ दो मैदानों पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले
Jan 25th 2022, 10:25, by Sweta Mahto

Team India
Team India

साउथ अफ्रीका से सीरीज हारने के बाद अब Team India का नया सफर वेस्ट इंडीज (West Indies) के साथ शुरू होने वाला है। Team India वेस्ट इंडीज के साथ अपने ही घर में सीरीज खेलने वाली है, जिसके लिए Team India इस हफ्ते अपने टीम का ऐलान कर सकती है।

वेस्ट इंडीज के साथ होगी अगली सीरीज

West Indies सीरीज के लिए जल्द हो सकता है Team India का ऐलान, सिर्फ दो मैदानों पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले 4

Team India अभी तो साउथ अफ्रीका के दौरे पर गयी हुई थी जहां उन्हें टेस्ट सीरीज में 2-1 से और वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब Team India को अपने ही मैदान पर वेस्ट इंडीज के साथ सीरीज खेलनी है। वेस्ट इंडीज के साथ Team India 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलने जा रही है, जो कि 6 फरवरी से शुरू होने वाला है। इस सीरीज के लिए Team India का ऐलान इस हफ्ते हो सकता है.

रोहित शर्मा की हो सकती है वापसी

West Indies सीरीज के लिए जल्द हो सकता है Team India का ऐलान, सिर्फ दो मैदानों पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले 5

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज से पहले ही वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो गये थे। जिस वजह से वनडे की कप्तानी के एल राहुल(KL Rahul) को दी गयी थी, लेकिन के एल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम तीनों वनडे मैच हार गयी। रोहित शर्मा अब ठीक होते हुए नजर आ रहे हैं, ऐसे में उम्मीद है  कि वेस्ट इंडीज के साथ होने वाले सीरीज में वो टीम में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। केवल रोहित शर्मा ही नहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम में रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की भी वापसी हो सकती है। दोनों ही खिलाड़ी इंजरी के वजह से Team India से बाहर थे और बैंगलोर स्थित NCA में रिहैब कर रहे थे। अब उनमें सुधार देखे जा रहे है, जिस वजह से ऐसा लग रहा है कि दोनो ही खिलाड़ी इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

सिर्फ 2 मैदान पर खेले जाएंगे मुकाबले

West Indies सीरीज के लिए जल्द हो सकता है Team India का ऐलान, सिर्फ दो मैदानों पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले 6

वेस्ट इंडीज के साथ होने वाले 3 वनडे और 3 टी20 सीरीज के लिए 6 अलग अलग वेन्यू (venue) पर विचार किया गया था। लेकिन फिर BCCI ने कोरोना (COVID-19) की वजह से केवल 2 मैदान पर ही सारे मैच कराने का फैसला किया है। Team India और वेस्ट इंडीज के साथ होने वाली वनडे सीरीज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेली जाएगी और टी20 सीरीज कोलकाता के इडेन गार्डेन्स (Eden Gardens) पर कराने का फैसला लिया गया है। वेस्ट इंडीज की टीम 1 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेगी।

Team India वेस्ट इंडीज के साथ पहला वनडे 6 फरवरी को खेलेगी उसके बाद 9 फरवरी को दूसरा वनडे और 11 फरवरी को तीसरा वनडे खेला जाएगा। वहीं टी20 की बात करें, तो पहला टी20 16 फरवरी को, दूसरा 18 फरवरी और तीसरा और आखिरी मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका से सीरीज हारने के बाद Team India वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने में सफल हो पाती है या नहीं ये तो अब मैच के वक्त ही पता चल सकता है।

The post West Indies सीरीज के लिए जल्द हो सकता है Team India का ऐलान, सिर्फ दो मैदानों पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले appeared first on Sportzwiki Hindi.

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad