Ads Area

Yashraj Mukhate ने अब Kapil Sharma पर बनाया मजेदार वीडियो, आपने देखा क्या?

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Yashraj Mukhate ने अब Kapil Sharma पर बनाया मजेदार वीडियो, आपने देखा क्या?
Jan 25th 2022, 10:24, by Rupali Rama

मुंबई।

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों अपने शो 'I Am Not Done Yet' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये शो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में यशराज मुखाटे (Yashraj Mukhate) ने शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ 'इट्स एक बोरिंग डे' डायलॉग पर मजेदार वीडिया बनाया था। इसी कड़ी में अब मुखाटे ने कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो को मजेदार ट्विस्ट दिया है। जिसे नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर यशराज मुखाटे का कपिल शर्मा पर मजेदार वीडियो पोस्ट किया है जिसे अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं। और इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इससे पहले यशराज ने शहनाज के साथ एक मजेदार वीडियो बनाया था, जो शहनाज के 'बिग बॉस 13' के डायलॉग पर था। वीडियो में शहनाज, आरती सिंह (Arti Singh) से कहती हैं, कितना बोरिंग दिन है, कितने बोलिंग लोग हैं।  कोई बात नहीं करता मेरे से। कोई प्यार नहीं करता मेरे से'। यशराज ने इसी पर शहनाज के साथ मिलकर वीडियो बनाया, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।

कपिल का शो  I'm Not Done Yet जल्द रिलीज होने वाला है। इस कॉमेडी स्पेशल में कपिल शर्मा अपने करियर से लेकर गिन्नी चतरथ तक शादी और बाकी पर्सनल चीजों के बारे में बात करते नजर आएंगे।

जानकारी के मुताबिक, यह शो नेटफ्लिक्स पर 28 जनवरी से स्ट्रीम होगा। इस शो का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर महावीर जैन ने कहा था कि वो कपिल शर्मा पर एक बायोपिक बनाने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'फनकार' होगा। ये फिल्म 'लायका प्रोडक्शन्स' के बैनर तले बनेगी।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad