Ads Area

IPL 2022, Purple Cap: बैंगलोर के गेंदबाज ने दी उमेश यादव को चुनौती, चहल और आवेश खान को पछाड़ा

Ipl Purple Cap Rcb Vs Mi

IPL 2022 में जहां बल्लेबाज अपने आक्रामक अंदाज से फैंस का दिल जीत रहे हैं वहीं मैचों को रोमांचक बनाने में गेंदबाज भी पीछे नहीं है. अब तक खेले गए 18 मैचों में पर्पल कैप (IPL Purple Cap) की रेस काफी दिलचस्प हो चुकी है. शनिवार को खेले गए दो मुकाबलों के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में कुछ बदलाव हुए लेकिन फिर भी कोलकाता नाइट राइडर्स के उमेश यादव (Umesh Yadav) का दबदबा कायम है. उमेश को अब इस रेस में चुनौती देने के लिए उनके करीब पहुंच गए हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर वानिन्दु हसारंगा (Wanindu Hasaranga), जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट लेकर युजवेंद्र चहल और आवेश खान को पीछे छोड़ा.

शनिवार 9 अप्रैल को आईपीएल में दो मुकाबले खेले गए. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. वहीं दूसरा मैच आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था. हैदराबाद ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया, जिसमें टीम तेज गेंदबाज टी नटराजन ने दो विकेट लेकर अपनी भूमिका निभाई. उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने भी 2 विकेट हासिल किए. वहीं दूसरे मैच में आरसीबी ने मुंबई को शिकस्त दी. बैंगलोर की ओर से इस मैच में अच्छी गेंदबाजी हुई. खास तौर पर वानिन्दु हसरंगा और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लेकर अहम योगदान दिया.

शनिवार के डबल हेडर मैचों बाद क्या है हाल

हालांकि इन गेंदबाजों के प्रदर्शन के बाद भी केकेआर के उमेश यादव पहले स्थान पर हैं. उन्होंने चार मैचों में सबसे ज्यादा नौ विकेट अपने नाम किए हैं. हालांकि, हसारंगा ने 2 विकेट लेकर इस रेस को इंटरेस्टिंग में बना दिया है क्योंकि उनके अब 4 मैचों से 8 विकेट हो गए हैं. वह राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल और लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान से आगे निकल गए हैं. दोनों के 7-7 विकेट हैं. नटराजन और हर्षल के अब 6-6 विकेट हो गए हैं और वह कई अन्य गेंदबाजों के साथ रेस में जुट गए हैं.

IPL 2022 में पर्पल कैप की रेस का पूरा हाल जानिए यहां

किसे दी जाती है पर्पल कैप

पर्पल कैप हासिल करना हर गेंदबाज का सपना होता है. लीग के अंत में जो भी खिलाड़ी सबसे ज्यादा विकेट लेता है उसके सिर पर पर्पल कैप सजती है. वहीं लीग के दौरान हर मैच के बाद लिस्ट में सबसे ऊपर रहने वाला गेंदबाज यह कैप पहनकर मैदान पर उतरता है. पिछले सीजन में पर्पल कैप बैंगलोर के हर्षल पटेल ने जीती थी. इस मीडियम पेसर ने रिकॉर्ड 32 विकेट हासिल किए थे. वह इस साल भी रेस में शामिल हैं.

ये भी पढ़ेंः IPL 2022 Points Table: बैंगलोर शानदार जीत के साथ सीधे तीसरे स्थान पर, चेन्नई-मुंबई का फिर नहीं खुला खाता



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ipl-purple-cap-after-mi-vs-rcb-in-hindi-on-9th-april-1164761.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad