Ads Area

IPL: राजस्थान के गेंदबाजों ने ली है सबसे ज्यादा पांच हैट्रिक, जानिए कौन सी टीम अबतक नहीं कर पाई ऐसा | Gawin Sports

IPL: राजस्थान के गेंदबाजों ने ली है सबसे ज्यादा पांच हैट्रिक, जानिए कौन सी टीम अबतक नहीं कर पाई ऐसा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे पहली हैट्रिक चेन्नई सुपकिंग्स के लिए तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने साल 2008 में ली थी। इसके बाद से अबतक 21 बार इस लीग में गेंदबाजों ने यह करनामा किया है। इसमें रोहित शर्मा और युवराज सिंह का भी नाम शामिल है। युवराज ने तो ऐसा दो-दो बार किया है। बहरहाल सबसे ज्यादा बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने पांच बार हैट्रिक ली है। वहीं एक टीम ऐसी भी है, जो आजतक ऐसा नहीं कर पाई।

कब किसने ली हैट्रिक- सबसे पहला हैट्रिक साल 2008 में चेन्नई से खेलते हुए लक्ष्मीपति बालाजी ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) अब पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ ली थी। साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अमित मिश्रा ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ली थी। मिश्रा ने सबसे ज्यादा तीन बार हैट्रिक ली है। उन्होंने साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ ऐसा किया था।

युवराज सिंह ने दो बार ली हैट्रिक- साल 2008 में चेन्नई के मखाया एंटिनी ने कोलकाता के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वह ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी थे। युवराज सिंह ने पंजाब की ओर से खेलते हुए साल 2009 में बैंगलोर और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ यह करनामा किया था। साल 2009 में ही रोहित ने मुंबई के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

अजित चंदिला का भी नाम- साल 2010 में प्रवीण कुमार ने राजस्थान के खिलाफ ऐसा किया था। साल 2012 में अजित चंदिला ने राजस्थान के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वह स्पॉट फिक्सिंग में फंसे थे। साल 2013 में सुनील नरेन ने कोलकाता के लिए पंजाब के खिलाफ हैट्रिक ली थी। साल 2014 में राजस्थान की ओर से प्रवीण तांबे ने कोलकाता के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसी साल राजस्थान के ही शेन वॉटसन ने हैदराबाद के खिलाफ यह करनामा किया था।

एक ही दिन दो हैट्रिक- साल 2016 में अक्षर पटेल ने पंजाब से खेलते हुए गुजरात लॉयंस के खिलाफ हैट्रिक ली थी। साल 2017 में सैमुअल बद्री ने मुंबई के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसी साल गुजरात लॉयंस के लिए एंड्रयू टाय ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ ली थी। दोनों ने एक ही दिन यह करनामा किया था। इसी साल जयदेव उनादकट ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए हैदराबाद के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

तीन सीजन में नहीं हुई कोई हैट्रिक- साल 2019 में पंजाब से खेलते हुए सैम करन ने दिल्ली के खिलाफ यह करनामा किया था। साल 2019 में श्रेयस गोपाल ने बैंगलोर के खिलाफ और साल 2021 में बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल ने मुंबई के खिलाफ हैट्रिक ली थी। साल 2022 में राजस्थान के युजवेंद्र चहल ने कोलकाता के खिलाफ यह करनामा किया। साल 2015, 2018 और 2020 में कोई भी गेंदबाज हैट्रिक नहीं ले सका।

ये टीम नहीं ले पाई हैट्रिक- रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) की आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। ट जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और हरभजन सिंह जैसे गेंदबाज होने के बाद भी टीम का कोई गेंदबाज हैट्रिक नहीं ले सका है। रोहित शर्मा ने हैट्रिक ली जरूर है, पर वे तब डेक्कन चार्जर्स से खेलते थे। उन्होंने साल 2009 में मुंबई के खिलाफ है यह करनामा किया था। इसके अलावा लखनऊ सपरजायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस ने ऐसा नहीं किया, लेकिन दोनों टीमें नई हैं और इसी साल उनकी एंट्री हुई है।



https://ift.tt/zGUwjFR Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad