Ads Area

IPL: रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज, मुंबई इंडियंस के भी नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड | Gawin Sports

IPL: रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज, मुंबई इंडियंस के भी नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। अब वह सिर्फ एक ही स्थिति में प्लेऑफ में पहुंच सकती है कि वह अपने बचे हुए सभी मैच जीते और अन्य कुछ टीमों के हारने की दुआ करे। मुंबई इंडियंस ने 21 अप्रैल 2022 की रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से हार झेली।

आईपीएल 2022 में उसकी यह लगातार 7वीं हार है। इस हार के साथ ही उसने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर पवेलियन लौटने का अनचाहा रिकॉर्ड हो गया।

रोहित शर्मा आईपीएल में अब तक 14 बार बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर पीयूष चावला हैं। पीयूष चावला आईपीएल में 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं। यदि आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले क्रिकटर्स की बात करें तो रोहित शर्मा इकलौते ओपनर हैं। इससे पहले, यह अनचाहा रिकॉर्ड लेग स्पिनर पीयूष चावला के नाम था।

उसके बाद हरभजन सिंह का नाम था। मनदीप सिंह और पार्थिव पटेल सूची में अन्य बल्लेबाज हैं। दिलचस्प यह है कि इस सूची के सभी शीर्ष 5 खिलाड़ियों के नाम 13 डक (शून्य पर आउट होना) थे। अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शून्य पर आउट होने के साथ ही रोहित ने बढ़त बना ली और एक अवांछित आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अपनी टीम की तरह ही रोहित शर्मा का भी यह आईपीएल सीजन प्रभावहीन रहा है। स्टार बल्लेबाज आईपीएल 2022 में एक भी अर्धशतक बनाने में विफल रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ शून्य पर आउट होने से पहले उन्होंने सीजन 41, 10, 3, 26, 28 और 6 का स्कोर किया था। रोहित शर्मा की खराब फॉर्म भारत के लिए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में चिंता का विषय हो सकती है। विश्व कप में बस कुछ ही महीने बचे हैं।

वहीं, मुंबई इंडियंस आईपीएल के किसी सीजन में अपने पहले सात मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। आईपीएल 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 6-6 हार के साथ शुरुआत की थी। आईपीएल में लगातार सात मैच हारने का यह 11वां उदाहरण है, लेकिन पहली बार उस टीम का नाम इस अवांछित रिकॉर्ड से जुड़ा है, जो पहले आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।



https://ift.tt/HdjmTLq Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad