जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) में बकवास राजनीति का आरोप लगाया है। जस्टिन लैंगर के हेड कोच रहते ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बावजूद उनके अनुबंध को सिर्फ 6 महीने के लिए ही आगे बढ़ाया गया था। लैंगर ने फरवरी 2022 में अनुबंध में 6 महीने के विस्तार को अस्वीकार करते हुए मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।
उस समय खबरें आईं थीं कि उनकी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनबन हो गई है। तब मार्क वॉ, स्टीव वॉ, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडेन और दिवंगत शेन वॉर्न समेत ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गजों ने जस्टिन लैंगर के साथ हुए बर्ताव की निंदा की थी। अब लैंगर ने बताया है कि आखिर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम अध्यक्ष रिचर्ड फ्रेउडेनस्टेन ने उन्हें कहा क्या था? लैंगर ने पर्थ में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री डब्ल्यूए के एक कार्यक्रम में बंद कमरे के पीछे की कहानी बताई।
लैंगर ने कहा, ‘सबसे पहले उन्होंने (रिचर्ड फ्रेउडेनस्टेन) मुझसे कहा कि तुम्हें यह जानकार अच्छा लग रहा होगा कि तुम्हारे सभी साथी मीडिया के सामने तुम्हारा साथ दे रहे हैं। मैंने कहा- हां, कार्यकारी अध्यक्ष, पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि वे साथी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ी भी हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के ताने-बाने हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हैं। वे पूरी दुनिया में क्रिकेट पर काम भी करते हैं।’
लैंगर ने बताया, ‘मैंने रिचर्ड से कहा हां, मुझे खुशी है कि मेरे साथी मेरी देखभाल कर रहे हैं। कल्पना कीजिए कि अगर आपके पास (समर्थन की पेशकश) यह सब होता। मेरे 12 साल के कोचिंग करियर के आखिरी छह महीने सबसे ज्यादा सुखद थे। न केवल हमने सब कुछ जीता, बल्कि मेरे पास ऊर्जा थी। मैं फोकस और खुश था, गंदी राजनीति के अलावा।’
जस्टिन लैंगर ने यह भी स्पष्ट किया कि क्रिस सिल्वरवुड की रवानगी के बाद, इंग्लैंड का कोच बनने के बारे में उन्होंने किसी से बात नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने मेरे इस्तीफे के एक दिन बाद मुझे फोन किया था। मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। उसके अलावा इंग्लिश क्रिकेट में किसी से बात नहीं की।’
जस्टिन लैंगर ने बताया कि उनका अगला कदम क्या होगा। उनकी प्राथमिकता पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहना थी। लैंगर ने कहा, ‘मैं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से प्यार करता हूं। मुझे घर पर रहना पसंद है। मैं 31 साल से घर नहीं गया हूं।’
https://ift.tt/dVQz2lX Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000