Ads Area

#GTvsRR: बटलर ने गुजरात के खिलाफ खेली धुआंधार पारी, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दी मीम्स की बरसात

Ipl Memes

अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले जोस बटलर (Jos Buttler) ने एक बार फिर तूफानी बैटिंग की है. पहले क्वालिफायर मैच में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ उन्होंने महज 56 गेंदों पर कुल 89 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान बटलर ने 12 चौके और दो छक्के लगाए. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बटलर के साथ ओपनिंग करने आए यशस्वी जैसवाल तो जल्दी आउट हो गए, लेकिन उसके बाद बैटिंग करने आए संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आते ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़नी शुरू कर दी. उन्होंने 26 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. हालांकि जब तक सैमसन ने तेज बैटिंग की, तब तक बटलर का बल्ला थोड़ा खामोश ही रहा, लेकिन उनके आउट होने के बाद बटलर ने जो तूफानी पारी खेली, वो लोगों के दिलों-दिमाग पर चढ़ गया.

सोशल मीडिया पर भी लोग जोस बटलर की जबरदस्त बैटिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनकी पारी देख कर किसी ने उन्हें ‘BEAST’ बताया है तो किसी ने उन्हें ‘डायनासोर’ करार दिया है. लोगों ने इस तरह सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स शेयर किए हैं. इसके अलावा लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. आइए नजर डालते हैं कुछ चुनिंदा प्रतिक्रियाओं और मजेदार मीम्स पर…



source https://www.tv9hindi.com/trending/gt-vs-rr-jos-buttler-scores-89-runs-against-gujarat-titans-during-ipl-2022-qualifier-1-people-shares-funny-memes-au262-1250673.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad