Ads Area

IPL 2022: दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, सोशल मीडिया पर छाए वॉर्नर-मार्श, देखिए मजेदार मीम्स

Rr Vs Dc Ipl 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 58वां मुकाबला बुधवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. राजस्थान ने कुल 161 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली ने दो विकेट खोकर और 11 गेंदें शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया. दिल्ली की ओर से मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने धमाकेदार पारी खेली. मार्श ने जहां सर्वाधिक 89 रन बनाए तो वहीं वॉर्नर ने भी 41 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं.

वहीं, राजस्थान की ओर से रविचंद्रन अश्विन भले ही बॉलिंग में अपना कमाल न दिखा पाए, लेकिन बैटिंग में उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी से दिल्ली के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. उन्होंने महज 38 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. वॉर्नर-मार्श और अश्विन, तीनों ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. ट्विटर पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं. आइए नजर डालते हैं कुछ मजेदार ट्वीट्स पर…



source https://www.tv9hindi.com/trending/rr-vs-dc-ipl-2022-delhi-capitals-beat-rajasthan-royals-by-8-wickets-funny-memes-viral-on-social-media-au262-1226996.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad