Ads Area

IPL 2022: अश्विन को ऊपर भेज सैमसन ने की गलती, जानें- दिल्ली के खिलाफ राजस्थान के हार के प्रमुख कारण | Gawin Sports

IPL 2022: अश्विन को ऊपर भेज सैमसन ने की गलती, जानें- दिल्ली के खिलाफ राजस्थान के हार के प्रमुख कारण

आईपीएल 2022 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC)ने मिशेल मार्श (89 रन) और डेविड वार्नर (नाबाद 52) की पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स को 11 गेंद रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित हैं। वॉर्नर और मार्श के बीच दूसरे विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी हुई।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मार्श ने 62 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जमाए, जबकि वार्नर ने 41 गेंद में पांच चौके और एक छक्का जड़ा। आस्ट्रेलियाई जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिये 101 गेंद में 144 रन जोड़कर टीम को छठी जीत दिलायी। दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत से महत्वपूर्ण दो अंक मिले और टीम तालिका में 12 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 14 अंक से तीसरे स्थान पर बरकरार है।

ऐसे में आइए जानते हैं संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की हार के प्रमुख कारण:

रविचंद्रन अश्विन को ऊपर भेजना- जोस बटलर का विकेट शुरू में गंवाने वाली राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन को भेजा। अश्विन ने 38 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, लेकिन वह जरूरी समय पर शॉट्स नहीं खेल पाए। नंबर तीन पर संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज आते तो स्कोर और अधिक हो सकता था।

शिरमोन हेटमायर की खली कमी– राजस्थान को कैरेबियाई स्टार शिरमोन हेटमायर की भी कमी खली। उनकी जगह टीम में रस्सी वान डेर डुसेन को शामिल किया गया, जो बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने 10 गेंदों पर 12 रनों की पारी खेली।

आखिरी पांच ओवर में खराब बल्लेबाजी- 15वें ओवर के राजस्थान की टीम का स्कोर तीन विकेट पर 116 रन था। संजू सैमसन (06) के बाद रियान पराग भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। टीम ने अंतिम पांच ओवर में तीन विकेट गंवाए और केवल 44 रन ही जोड़ सकी।

रिव्यू नहीं लिया- दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएस भरत पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके मिशेल मार्श बल्लेबाजी करने आए। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद मार्श के पैड पर। राजस्थान के खिलाड़ियों ने अपील की,लेकिन अंपयार ने नॉट आउट करार दिया। इसके बाद संजू सैमसन ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में रिप्ले में दिखा की गेंद स्पंट पर लग रही थी। राजस्थान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। मार्श ने 62 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली।

भाग्यशाली वॉर्नर- डेविड वॉर्नर इस मैच में काफी भाग्यशाली रहे। उन्हें एक ही ओवर में तीन बार जीवनदान मिला। युजवेंद्र चहल दिल्ली की पारी का 9वां ओवर करने आए। ओवर की दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने छक्का जड़ा। डीप स्क्वायर लेग पर खड़े देवदत्त पडिक्कल ने गेंद को सही तरीके से जज नहीं किया और आगे आ गए। उन्होंने छलांग लगाकर कैच लेने की कोशिश की पर असफल रहे। बाउंड्री लाइन के पास खड़े रहने से कैच हो सकता था।अगली गेंद पर जोस बटलर ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का कैच छोड़ दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर जो हुआ उसपर किसी को विश्वास नहीं होगा। चहल की गेंद पर वॉर्नर पूरी तरह से बीट हो गए और गेंद स्टंप पर जा लगी, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। स्टंप्स लाइट भी जलीं।



https://ift.tt/X0jS6yW Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad