KKR vs LSG: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 66वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए 210 रन बनाए. लखनऊ के लिए क्विंटन डिकॉक ने 140 और कप्तान केएल राहुल 68 रनों पर नाबाद लौटे. डिकॉक ने इस सीजन का अपना पहला शतक लगाया. उन्होंने 70 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की बदौलत नाबाद 140 रन बनाए. आईपीएल में डिकॉक का यह सर्वाधिक स्कोर है.

खुशी से झूम उठीं वाइफ
आज का मुकाबला देखने डिकॉक का परिवार मैदान पर आया था. जैसे ही उन्होंने अपना शतक पूरा किया उनकी वाइफ खुशी से झूम उठीं. डिकॉक भी शतक के बाद नतमस्तक हो गए. उन्होंने मैदान पर सिर झुकाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है. उन्हें आज की अपनी इस पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले क्रिस गेंल ने 175 और ब्रैंडन मैकुलम ने नाबाद 158 रन बनाए थे.

केएल राहुल ने दिया साथ
डिकॉक के अलावा कप्तान केएल राहुल ने 51 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले. दोनों ने 210 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. आईपीएल के इतिहास में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 44 रन बनाए. इस दौरान, सलामी बल्लेबाजी क्विंटन डिकॉक और कप्तान केएल राहुल ने संभलकर खेला और खराब गेंदों पर बाउंड्री लगाते रहे. इस बीच, डी कॉक ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

Family of De Kock enjoying the terrific knock. pic.twitter.com/B1d7Heo93o
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 18, 2022

41 गेंदों पर जड़ अर्धशतक
वहीं, दोनों ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 12.4 ओवरों में 100 के पार पहुंचा दिया. इस दौरान, कप्तान राहुल ने भी 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसी के साथ दोनों कोलकाता के गेंदबाजों पर जमकर पर बरस रहे थे, जिससे 15 ओवरों के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 122 रन हो गए.

What a lovely moment for Quinton De Kock's family. pic.twitter.com/fr4wUKKJIJ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 18, 2022

आखिरी ओवर में टूट पड़े दोनों बल्लेबाज
16वां ओवर फेंकने आए वरुण चक्रवर्ती की गेंदों पर डी कॉक ने दो छक्के और एक चौका लगाकर स्कोर को और तेजी से आगे बढ़ाया. इस दौरान डी कॉक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में आईपीएल का दूसरा शतक जड़ दिया. 19वां ओवर फेंकने आए साउदी की गेंदों पर दोनों ने 27 रन बटोर लिए. इसके बाद, 20वें ओवर में रसेल की गेंदों पर 19 रन बनाए, जिससे लखनऊ ने 20 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 210 रन बनाए.

ये भी पढ़ें...

<a href="https://ift.tt/cCzOvXq vs LSG: क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की

<a href="https://ift.tt/0MKHwY1 2022: 5 पूर्व प्लेयर जो इस सीजन बन गए नेट गेंदबाज, लिस्ट में एक पर्पल कैप विजेता भी शामिल

source https://www.abplive.com/sports/ipl/quinton-de-kock-wife-arrived-to-watch-match-against-kolkata-knight-riders-celebrated-his-century-2126767
KKR vs LSG: क्विंटन डिकॉक के शतक पर ऐसा था परिवार का रिएक्शन, वाइफ तो खुशी से झूम उठीं, फोटोज़ वायरल
मई 18, 2022
0
Tags