Ads Area

गावस्कर ने किया रणजी में इतिहास रचने वाले क्रिकेटर का समर्थन, कहा- अगली टेस्ट सीरीज में न चुने जाने पर हैरानी होगी | Gawin Sports

गावस्कर ने किया रणजी में इतिहास रचने वाले क्रिकेटर का समर्थन, कहा- अगली टेस्ट सीरीज में न चुने जाने पर हैरानी होगी

रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने वाले सरफराज खान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की मांग बढ़ गई है। इस फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने सरफराज खान को आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल करने का आह्वान किया। सरफराज खान दो रणजी सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं।

दाएं हाथ के सरफराज खान ने लगातार दो सीजन में ऐसा किया है। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते मुंबई रणजी ट्रॉफी 2021-22 के फाइनल में पहुंचने में सफल रही। उन्होंने इस सीजन 6 मैच में 122.75 के औसत सबसे ज्यादा 982 रन बनाए। इसमें उनके 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है एजबेस्टन टेस्ट के बाद सरफराज खान को अगर अगली टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना जाता है तो उन्हें हैरानी होगी। सुनील गावस्कर ने मिड-डे के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘सरफराज खान के जबरदस्त शतकों ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की प्रतिस्पर्धा में ला दिया है।’

72 साल के सुनील गावस्कर का कहना है, ‘ऐसे समय जब रहाणे बाहर हैं और पुजारा को स्कोर करने और टीम में अपनी जगह बनाए रखने और टेस्ट मैच में शतक बनाने का आखिरी मौका मिला है, सरफराज के लिए दरवाजा खुल सकता है। उन्होंने निश्चित रूप से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। यदि उनका नाम अगली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं आता है, तो यह वास्तव में आश्चर्य की बात होगी।’

सुनील गावस्कर से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर भी सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की बात कह चुके हैं। मध्यप्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार भी सुनील गावस्कर का भरोसा जीतने में कामयाब रहे। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उनके लिए कहा, ‘रजत पाटीदार की तरह कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने निरंतर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।’

बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित टेस्ट के बाद भारत अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली सीरीज खेलेगा। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन टी20 वर्ल्ड कप के बाद होगा। इस दौरान 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। उस समय सरफराज खान भी अपना दावा पेश करेंगे। तब देखना होगा उन्हें टीम में जगह मिलती है या नहीं।



https://ift.tt/XQeAYdc Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad