Ads Area

IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने खोला फॉर्म और टीम इंडिया में वापसी का राज, जानिए 4 महीने तक फॉलो किया कैसा टाइम टेबल | Gawin Sports

IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने खोला फॉर्म और टीम इंडिया में वापसी का राज, जानिए 4 महीने तक फॉलो किया कैसा टाइम टेबल

पहले ही प्रयास में गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पंड्या ने भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी का राज उजागर किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में हार्दिक पंड्या ने बताया कि कैसे उन्हें खुद के और अन्य चीजों के खिलाफ जंग जीतने में मदद मिली। वीडियो में उन्होंने आईपीएल 2022 की जीत और इसके बाद मिलने वाले पुरस्कारों के बारे में भी बात की।

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बताया कि पिछले चार महीनों के दौरान उनकी दिनचर्या काफी अनुशासन भरी रही। वह रात में 9:30 बजे सो जाते थे और सुबह 5 बजे तक हर हालत में उठ जाते थे। हार्दिक ने बताया कि उन्होंने 4 महीनों तक कड़ाई से इस ‘टाइम टेबल’ का पालन किया। जिसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस की अगुआई कर टीम को पदार्पण में ही इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाने का कमाल कर दिखाया। इसकी बदौलत उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई।

उन्होंने कहा, ‘मैं खुश था। यह काफी कुछ खुद के और काफी अन्य चीजों के खिलाफ जंग जीतने के बारे में था। आईपीएल जीतना और यहां तक कि प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना भी मेरे लिए बड़ी चीज थी, क्योंकि काफी लोगों को हम पर संदेह था। शुरुआत में ही काफी लोगों ने हमारी काबिलियत पर संदेह किया था। काफी लोगों ने काफी सवाल भी उठाए थे। मेरी वापसी से पहले ही काफी सारी चीजें कही गईं थीं।’

29 साल के ऑलराउंडर ने बताया कि वह जब टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम से बाहर थे तो लगातार चार महीनों तक सुबह 5 बजे उठ जाते और रात को साढ़े नौ बजे तक बिस्तर में होते थे। उन्होंने कहा, ‘यह उन्हें जवाब देने के लिए कभी नहीं था। मैंने जो प्रक्रिया अपनाई, मुझे उस पर फक्र है। कोई नहीं जानता कि जब मैं बाहर था तो उन छह महीनों में मैं किस दौर से गुजरा। मैं सुबह पांच बजे उठ जाता, ताकि मैं ट्रेनिंग कर पाऊं। चार महीनों तक मैं रात में साढ़े नौ बजे तक सो जाता, इसलिए काफी बलिदान किए।’

हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘यह एक जंग थी जो मैंने आईपीएल से पहले लड़ी थी। मैंने हमेशा अपनी जिंदगी में कड़ी मेहनत की है। इससे हमेशा मुझे वही नतीजे मिले हैं जो मैं चाहता था।’ उन्होंने यह भी बताया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज आगामी टी20 विश्व कप के लिए लय में आने के लिए आदर्श मंच है।

हार्दिक पंड्या ने बताया, ‘टूर्नामेंट तक पहुंचने तक आप जो भी सीरीज या मैच खेलते हैं, वह महत्वपूर्ण है। इसलिये मेरा लक्ष्य विश्व कप है। यह लय में आने के लिए सही मंच है। लय में रहना हमेशा काफी महत्वपूर्ण होता है।’ हार्दिक ने कहा, ‘यहां मेरी भूमिका बदल जाएगी, मैं कप्तान नहीं हूं, मैं बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं खेलूंगा। इससे फिर उसी हार्दिक की वापसी होगी, जिसके लिए मैं जाना जाता हूं।’



https://ift.tt/j09VyhR Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad