Rohit Sharma Ritika Sajdeh Mumbai Indians IPL: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 अच्छा नहीं रहा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इस सीजन की पॉइंट टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही. कप्तान रोहित भी कुछ खास नहीं कर पाए. हालांकि रोहित इससे पहले कई मौकों पर मुंबई के लिए दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. रोहित ने आईपीएल को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था. उन्होंने 2017 में एक इंटरनेट शॉ में बताया था कि उनकी बैटिंग के दौरान वाइफ रितिक सजदेह की क्या स्थिति हो जाती है.

रोहित ने 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में कहा था, ''रितिका का जिक्र करते हुए कहा, मैंने आईपीएल के टाइम की दो-तीन क्लिप्स देखी थीं. जब तक मैं वहां रहता हूं तब तक वह पूरे टाइम तक फिंगर क्रॉस रखती है. रितिका के पास में भाभी जी (नीता अंबानी) बैठती हैं. नीता भाभी काफी शॉक में थीं कि यह इतने लंबे टाइम तक ऐसे कैसे बैठी रहती है. और मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि जब मैंने 264 रन बनाए थे तब वह वहां नहीं थी.''

गौरतलब है कि रोहित ने यह किस्सा 2017 में सुनाया था. उन्होंने गौरव कपूर के साथ बातचीत के दौरान और भी दिलचस्प बातें शेयर की थीं. रोहित ने अपनी वाइफ रितिका के साथ पहली मुलाकात को लेकर भी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.

बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने 14 लीग मैच खेले और इस दौरान सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल की. वहीं उसे 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रही थी.

यह भी पढ़ें : <a href="https://ift.tt/Eu7dA9X Shastri ने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की, कहा- जब तक विकेट पर खड़ा रहेगा, रन अपने आप बनते रहेंगे

<a href="https://ift.tt/0ePMcKm on Assam Floods: युवराज सिंह ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मांगी दुआ, कई लोग गंवा चुके हैं जान

source https://www.abplive.com/sports/cricket/rohit-sharma-wife-ritika-sajdeh-fingers-crossed-when-he-batting-on-ground-ipl-2153829
Rohit Sharma की बैटिंग की दौरान 'फिंगर क्रॉस' करके रखती हैं रितिका, कप्तान ने बताया दिलचस्प किस्सा
जून 24, 2022
0
Tags