इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में सबसे लंबा छक्का (117 मीटर) मारने का रिकॉर्ड बनाने वाले लियाम लिविंगस्टोन अब इंग्लैंड में अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेर रहे हैं। वह टी20 ब्लास्ट (T20 Blast) 2022 में लंकाशायर (Lancashire) का हिस्सा हैं। उन्होंने टी20 ब्लास्ट में डर्बीशायर के खिलाफ मैच में इतना लंबा शॉट लगाया कि मजदूरों की मदद से गेंद ढूंढनी पड़ी। उनके छक्के का वीडियो विटालिटी ब्लास्ट (Vitality Blast) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
लियाम लिविंगस्टोन का छक्का स्टेडियम के बाहर जगह एक निर्माण स्थल पर जाकर गिरा। उन्होंने जब छक्का लगाया तो कमेंटेटर ने कहा, ‘जमीन पर इन सबके बीच में कैसे ढूंढ पाते हैं?’ गेंद काफी देर तक नहीं मिली। हालांकि, थोड़ी देर बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे दो श्रमिकों ने इसे ढूंढ निकाला और मैनचेस्टर पर फिर से मैच शुरू कराने में मदद की। टी20 ब्लास्ट ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर दोनों के प्रयासों की सराहना की। आप भी उन वीडियोज को नीचे देख सकते हैं।
मैच की बात करें तो मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में लंकाशायर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करनी उतरी डर्बीशायर 20 ओवर में 5 विकेट 202 रन ही बना पाई।
लंकाशायर की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 40 गेंद में 75 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान डेन विलास ने 22 गेंद में 34, कीटोन जेनिंग्स ने 21 गेंद में 34, टिम डेविड ने 14 गेंद में 22 और स्टीवन क्राफ्ट ने 10 गेंद में 28 रन बनाए।
टी20 ब्लास्ट 2022 में लियाम लिविंगस्टोन के तूफानी पारियों को देखकर लगता है कि हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2022 को उन्होंने जहां से छोड़ा था, वहीं से इस टूर्नामेंट में शुरू किया है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल 2022 में प्रीति जिंटा के सह-मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उन्होंने 14 मैच में 182.08 के स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए। वह आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पांचवें नंबर पर रहे।
https://ift.tt/VgHdvsr Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000