Ads Area

T20 वर्ल्ड कप: भुवनेश्वर या बुमराह नहीं, यह गेंदबाज होगा रोहित शर्मा का ट्रंप कार्ड; सुनील गावस्कर बोले- पावरप्ले में भी कर सकता है गेंदबाजी | Gawin Sports

T20 वर्ल्ड कप: भुवनेश्वर या बुमराह नहीं, यह गेंदबाज होगा रोहित शर्मा का ट्रंप कार्ड; सुनील गावस्कर बोले- पावरप्ले में भी कर सकता है गेंदबाजी

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि हर्षल पटेल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें टीम इंडिया का हिस्सा होना चाहिए। पटेल ने पिछले कुछ वर्षों में गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। आरसीबी के लिए 32 लेने के बाद वह पर्पल कैप जीते थे। उन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था और तब से भारतीय टीम के टी-20 सेटअप का हिस्सा रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में पटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज के दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। भारतीय तेज गेंदबाज के बारे में बात करते हुए, गावस्कर ने कहा कि 31 वर्षीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप के दौरान ट्रम्प कार्ड होगा। उनको पास विविधता है और उन्हें पावरप्ले और स्लॉग ओवर में इस्तेमाल किया जा सकता है।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “वह ट्रंप कार्ड साबित होंगे। आपके पास भुवनेश्वर, शमी और बुमराह भी हैं। एक कप्तान उनके जैसे खिलाड़ी पर निर्भर हो सकता है। वह पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकते हैं, जहां गेंदबाज अब गति का बदलाव भी करते हैं। उन्हें निश्चित रूप से टीम का हिस्सा होना चाहिए।”

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी भारत की टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए पटेल का समर्थन किया और कहा कि दबाव को संभालने की उनकी क्षमता के कारण वह टीम के लिए फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने कहा, “वह बेहतरीन रहे हैं। डेथ ओवरों में हर कोई गेंदबाज धीमी गेंद से कौशल नहीं दिखाता, लेकिन मुझे लगता है कि तीसरे मैच से उन्होंने अपनी सही लेंथ हासिल की। विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा। “

स्मिथ ने हर्षल पटेल की तारीफ करते हुए आगे कहा, ” उनके पास एक ऑलराउंडर गेंदबाज के रूप में सभी कौशल हैं और वह टीम के लिए एक काफी फायदेमंद हो सकते हैं और दबाव को बहुत अच्छी तरह से संभालते हैं और दबाव में स्पष्ट सोचते हैं।” बता दें कि हर्षल बल्लेबाजी भी अच्छी कर लेते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में हरियाणा की कप्तानी करते हैं।”



https://ift.tt/4NRs2gQ Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad