Ads Area

85 साल में पहली बार एक साल में एक से ज्यादा बार भारत के खिलाफ चेज हुआ 200 से ज्यादा का लक्ष्य, इंग्लैंड ने हासिल की सबसे बड़ी जीत | Gawin Sports

85 साल में पहली बार एक साल में एक से ज्यादा बार भारत के खिलाफ चेज हुआ 200 से ज्यादा का लक्ष्य, इंग्लैंड ने हासिल की सबसे बड़ी जीत

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही। टीम इंडिया इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में 2-1 से सीरीज हारी थी। अब 85 साल के इतिहास में पहली बार हुआ कि टीम इंडिया 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य देकर एक से ज्यादा बार टेस्ट मैच हारी है।

इंग्लैंड ने 378 रनों का लक्ष्य चेज किया। वहीं इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 212 और 240 रनों के टारगेट को चेज किया था। इसके अलावा इंग्लैंड ने टेस्ट में रन चेज के मामले में सबसे जीत हासिल की। इससे पहले उसने कभी इतना रन चेज नहीं किया था। इससे पहले साल 2019 में एशेज में 359 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। वहीं 1928/29 में 332 और साल 2000 में 315 रन चेज किया था।

टीम इंडिया ने पहली पारी में 132 रनों की बढ़त लेकर हार गई। इससे पहले 2015 में 192 रनों की बढ़त लेने बाद हार गई थी। वहीं साल 1992 में 80 रन और साल 2008 में सिडनी में 69 रनों की बढ़त लेकर हार गई थी। इसके अलावा टीम इंडिया के खिलाफ इतना बड़ा टारगेट कभी चेज नहीं हुआ था।

एजबेस्टन में आज इंग्लैंड ने 378 रन चेज किया। इससे साल 1977 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने 339 रन चेज किया था। वहीं वेस्टइंडीज ने साल 1987 में 276 और साउथ अफ्रीका ने 2022 में 240 रन का टारगेट चेज किया। भारत पर इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें क्रिकेट टेस्ट में धीमी ओवरगति के लिए मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दो अंक भी काट लिए गए । 

आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार हर एक ओवर कम रहने पर खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इसके साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलने की शर्तो की धारा 16 . 11 . 2 के अनुसार ऐसे हर ओवर पर एक अंक काटा जाता है लिहाजा भारत के दो अंक काटे गए।’’



https://ift.tt/61JCOcF Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad