Ads Area

Glamorgan के इस खिलाड़ी ने खेली 410 रनों की पारी, ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की

Sam Northeast: सैम नॉर्थइस्ट (Sam Northeast) ने साल 2007 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था, लेकिन इस 32 वर्षीय खिलाड़ी को अब तक इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. हालांकि, यह खिलाड़ी लगातार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रन बना रहा है. Leicestershire के खिलाफ मैच में Glamorgan के इस खिलाड़ी ने नॉट आउट 410 रनों की पारी खेली. दरअसल, काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 (County Championship Division-2) का यह मैच ग्रेस रोड ग्राउंड Leicester में खेला गया.

Glamorgan ने बनाए 795 रन

Glamorgan के खिलाड़ी सैम नॉर्थइस्ट (Sam Northeast) ने अपनी पारी के दौरान 45 चौके और 3 छक्के लगाए. इस शानदार पारी के बदौलत Glamorgan ने अपनी पारी 5 विकेट पर 795 रन बनाकर घोषित कर दी. सैम नॉर्थइस्ट (Sam Northeast) और विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिस कुक के बीच नाबाद 461 रनों की साझेदारी हुई. इस तरह Glamorgan की टीम पहली पारी के आधार पर 211 रनों की बढ़त लेने में सफल रही.

तीसरे विकेट के लिए 306 रनों की पार्टनरशिप

दरअसल, सैम नॉर्थइस्ट (Sam Northeast) जब बैटिंग करने आए उस वक्त Glamorgan की टीम 6.1 ओवर में 9 रन पर 2 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन इसके बाद सैम नॉर्थइस्ट (Sam Northeast) और कॉलिन इनग्राम ने पारी को संभाल लिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 306 रनों की पार्टनरशिप हुई. Glamorgan को कॉलिन इनग्राम के तौर पर तीसरा झटका लगा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/6nNtACV Rahane: दिवाली पर अंजिक्य रहाणे के घर आएंगी खुशियां, दूसरी बार बनेंगे पिता

<a href="https://ift.tt/WNZeC6o वाइफ रितिका के साथ छुट्टियां मना रहे हैं कप्तान Rohit Sharma, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

source https://www.abplive.com/sports/cricket/glamorgan-batsman-sam-northeast-scored-410-runs-with-help-of-45-fours-and-3-sixes-2175047

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad