Ads Area

IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से किया, पंत ने जड़ा नाबाद शतक

England vs India: भारत ने मैनचेस्टर वनडे में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले बैटिंग करते हुए 260 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया. टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने दमदार शतक जड़ा. वहीं हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिया.

इंग्लैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. ओपनर शिखर धवन महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित 17 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली भी 17 रनबनाकर चलते बने. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से 16 रन बनाए.

टीम इंडिया के लिए पांड्या और पंत ने मजबूत साझेदारी निभाई और भारत को जीत की ओर बढ़ाया. इसके बाद पांड्या 55 गेंदों में 71 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 10 चौके जड़े. पंत ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा. उन्होंने 113 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 125 रन बनाए. जबकि रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत की पारी के दौरान इंग्लैंड के लिए टॉपले ने 7 ओवरों में 35 रन देकर 3 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर निकाला. वहीं ओवर्टन और कार्से ने भी एक-एक विकेट लिया.

इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 45.5 ओवरों में ऑल आउट होने से पहले 259 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ने 60 रनों की पारी खेली. उन्होंने 80 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए. ओपनर खिलाड़ी जेसन रॉय ने 31 गेंदों का सामना करते  हुए 41 रन बनाए. लिविंगस्टोन ने 27 रनों का योगदान दिया. डेविड विले ने 18 रनों का योगदान दिया.

हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 7 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर भी निकाले. मोहम्मद सिराज ने 9 ओवरों में 66 रन देकर 2 विकेट लिए. युजवेंद्र चहल ने 9.5 ओवरों में 60 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. रविंद्र जडेजा को भी एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें : <a href="https://ift.tt/P4MTerJ vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली एक ही स्कोर पर हुए आउट तो फैन्स ने ऐसे किया रिएक्ट

source https://www.abplive.com/sports/cricket/ind-vs-eng-india-win-by-5-wickets-3rd-odi-win-series-by-2-1-old-trafford-manchester-2170207

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad