
एजबेस्टन टेस्ट के शुरुआती तीन तक इंग्लैंड पर शिकंजा कसने वाली टीम मैच के चौथे दिन पिछड़ती नजर आ रही है. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य दिया जो कि अब काफी छोटा नजर आ रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और बेयरस्टो ने ऐसी साझेदारी की जिससे तोड़ने में भारतीय गेंदबाजों के पसीने छूट गए लेकिन फिर भी सफलता हासिल नहीं हुई. हालांकि टीम की इस हालत का बड़े जिम्मेदार है वह खिलाड़ी जिसने एक अहम कैच छोड़ दिया.
पहली पारी में शतक जड़ने वाले इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का आसान सा कैच विहारी ने मैच के चौथे दिन आखिरी सेशन के दौरान टपका दिया.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/india-and-england-hanuma-vihari-drops-jonny-bairstow-off-mohammed-siraj-bowling-in-the-ongoing-fifth-test-au115-1324930.html