Ads Area

IND vs ENG: किसी ने सोचा था Virat Kohli के साथ ऐसा होगा?

Joe Root And Virat Kohli

टीम इंडिया (Team India) ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का एक और मौका गंवा दिया. 2018 के दौरे में भारतीय टीम को सीरीज में हार मिली थी. इस बार भारतीय टीम जीत के ज्यादा करीब थी और 2-1 से आगे थी, लेकिन करीब 10 महीने के इंतजार के बाद स्थिति बदल गई और सीरीज बराबर हो गई. इंग्लैंड ने एजबेस्टन में आखिरी टेस्ट जीत कर सीरीज को बराबर कर दिया और इसमें अहम भूमिका निभाई टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने. दूसरी पारी में शानदार 142 रन बनाकर 378 रन के विशाल स्कोर को चेज करने में अहम भूमिका निभाने वाले रूट ने अपने करियर का 28वां शतक जमाया. इसके साथ ही उन्होंने अपने समकक्ष सभी दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया, जिसमें विराट कोहली भी शामिल हैं. स्थिति ऐसी है कि एक वक्त शतकों का अंबार लगाने वाले कोहली पिछले ढाई साल में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं, जबकि रूट ने इस दौरान 12 शतक ठोक दिए.



source https://www.tv9hindi.com/videos/cricket-videos/india-vs-england-virat-kohli-century-drought-joe-root-28th-test-hundred-au84-1326998.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad