
नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में विरोधी टीमों का स्वागत करते आपने पठान बंधुओं को खूब देखा होगा. लेकिन इस बार एक मेहमान उनके घर ही आ धमका. वो दिखने में इतना मोटा, लंबा और तगड़ा था कि उस पर निगाह जाते ही खलबली मच गई. हम बात कर रहे हैं इरफान पठान और यूसुफ पठान के घर निकले उस विशालकाय सांप की, जो शायद जहरीला भी जान पड़ता है. अब जब सांप बड़ा था तो उसे काबू में करने का खेल भी लंबा चला. काफी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर इरफान के घर निकला वो सांप पकड़ने वाले की गिरफ्त में आया.
सांप से डर भला किसे नहीं लगता है. बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं जो सांप को देखकर डरते नहीं हैं. ऐसे में जब वो सांप भारत के दिग्गज क्रिकेटर के घर निकला तो खलबली वहां भी मची. और, जब उस पर काबू पाया गया तो बड़े हों या बच्चे सभी में उसे करीब से देखने की ललक नजर आई.
View this post on Instagram
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/video-a-big-snake-in-the-irfan-pathan-yusuf-pathan-house-au92-1374986.html