Ads Area

IND vs AUS: टीम इंडिया इतिहास रचने से चूकी, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सिल्वर किया अपने नाम

India Vs Australia Cwg 2022 Final

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट के पहले चैंपियन का फैसला हो गया है. एजबेस्टन में रविवार को खेले गए फाइनल में टी20 विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को रोमचांक मुकाबले में 9 रनों से हरा दिया और इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया से टी20 फाइनल हारने वाली भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर रविवार 7 अगस्त को हुए इस फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने स्टार ओपनर बेथ मूनी के बेहतरीन अर्धशतक और कप्तान मेग लैनिंग के साथ उनकी बड़ी साझेदारी के दम पर 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे. भारतीय गेंदबाजों के कसे हुए प्रदर्शन और राधा यादव और दीप्ति शर्मा के हैरतअंगेज कैचों के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर से रोक दिया और अपने लिए जीत लायक लक्ष्य तैयार किया.

भारत के लिए इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत बेहद खराब रही. ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल में धमाकेदार पारियां खेलने वाली ओपनर स्मृति मांधना इस बार सस्ते में निपट गई, जबकि शेफाली वर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिकीं. सिर्फ 22 रन पर 2 विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम को एक बड़ी और तेज साझेदारी की जरूरत थी. कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्ज ने ये जिम्मेदारी निभाई. रॉड्रिग्ज धीमे खेलती रहीं, लेकिन एक छोर से मोर्चा संभाले रखा, जबकि कप्तान कौर अपना आक्रामक अंदाज दिखाती रहीं.

गेम्स के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन फिफ्टी जमाने वाली हरमनप्रीत ने फिर अपना कमाल दिखाया और सिर्फ 33 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/commonwealth-games/cwg-2022-medal-winner-indian-women-cricket-team-wins-silver-medal-in-t20-cricket-latest-news-au84-1388023.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad