Ads Area

IND vs WI: 88 रनों से पांचवां टी20 जीत कर टीम इंडिया ने 4-1 से जीती सीरीज, स्पिनर्स ने झटके सभी 10 विकेट

IND vs WI 2022 T20: भारत ने पांचवे और आखिरी टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 88 रनों से हरा दिया है. इस तरह भारत ने 5 टी20 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर लिया. भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जबकि युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दरअसल, इस मैच में नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की कप्तानी की.

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर बनाए 188 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाए. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों पर 64 रन बनाए. इसके अलावा दीपक हुड्डा ने 38 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया. वहीं, दिनेश कार्तिक समेत बाकी के बल्लेबाज खास नहीं कर सके. वेस्टइंडीज के लिए ओडियन स्मिथ सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया.

भारतीय स्पिनरों ने झटके सभी 10 विकेट

भारत के 188 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 15.4 ओवर में महज 100 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमॉयर ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 56 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा वेस्टइंडीज के 5 बल्लेबाज अपना खाता खोलने में नाकाम रहे. भारत के लिए रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. वहीं, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/hkOYxU4 2022: महिला हॉकी टीम के ब्रॉन्ज पर गोल्ड मेडल जैसा जश्न, राष्ट्रपति से लेकर पीएम तक सभी ने दी बधाई

<a href="https://ift.tt/XUSJWlT vs AUS Women Final: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 161 रनों पर रोका, अंतिम ओवरों में गेंदबाजों ने पलटा मैच

source https://www.abplive.com/sports/cricket/india-beat-west-indies-by-88-runs-in-the-fifth-t20-match-played-in-florida-to-win-the-series-4-1-2186890

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad