Ads Area

एक पारी में 10 विकेट लिए, फिर भी टीम से निकाला, ये है दुनिया का सबसे बदनसीब बॉलर

न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल को वानखेड़े में कोहराम मचाए हुए आज ठीक एक साल हो गया है. 4 दिसंबर 2021 को एजाज ने वानखेड़े में वो कर दिखाया था, जिसे उनसे पहले क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 2 ही गेंदबाज कर पाए थे.

एजाज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मेजबान की पहली पारी को 325 रन पर समेट दिया था और खास ये है कि इस पारी में पूरे 10 विकेट एजाज ने ही लिए थे. उन्होंने 47.5 ओवर में 119 रन देकर 10 विकेट लिए.

एजाज जिम लेकर और अनिल कुंबले के बाद टेस्ट मैच की किसी एक पारी में पूरे 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए थे, मगर उन्हें दुनिया का सबसे बदनसीब गेंदबाज माना जाता है.

एजाज ने एक पारी में 10 विकेट तो ले लिए थे, मगर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. न्यूजीलैंड अपनी घटिया गेंदबाजी की वजह से 372 रन से हार गई. इस मुकाबले के बाद एजाज को कीवी टीम से बाहर निकाल दिया गया. एजाज ने इस साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी की.

10 विकेट का कमाल करने के बाद न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली, मगर दोनों में एजाज को जगह नहीं मिली. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उन्हें मौका मिला, मगर बाकी के दोनों मैचों से वो फिर से बाहर हो गए और अब वो पिछले 5 महीने से टेस्ट टीम से बाहर ही हैं.



source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/ajaz-patel-dropped-from-new-zealand-test-team-after-getting-10-wicket-against-india-on-this-day-au487-1590387.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad