Ads Area

3 ओवर बाद क्या हुआ, जो श्रीलंका ने भारत के खिलाफ खेलने से कर दिया था मना?

South Africa V Sri Lanka Icc Champions Trophy

बात 25 दिसंबर 1997 की है, यानी आज से ठीक 25 साल पहले की, जब इंदौर में सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 3 ओवर बाद ही उसने खेलने से मना कर दिया. श्रीलंका ने वजह बताई खतरनाक पिच और मुकाबले को रद्द कर दिया गया. क्रिकेट इतिहास में अनसेफ पिच की वजह से पहली बार इंटरनेशनल मुकाबला रद्द कर दिया गया था. एक तरह से भारत पर ये दाग भी लग गया था.

हालांकि कहा ये गया था कि श्रीलंका ने पहले ही तय कर लिया था कि उन्हें मैच नहीं खेलना. इसके पीछे की वजह आज तक कोई नहीं जान पाया, मगर श्रीलंका ने वजह असुरक्षित पिच को बताया. मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने पारी की चौथी गेंद पर रोमेश के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था.

मैच कर दिया गया था रद्द

रोमेश खाता तक नहीं खोल पाए. रोमेश के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर रोशन आए और उन्होंने सनथ जयसूर्या के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ानी शुरू की. जवागल श्रीनाथ का तीसरा ओवर पूरा हुआ ही था कि श्रीलंका प्लेयर्स ने अंपायर से पिच की शिकायत की और फिर इसके बाद मुकाबला आगे नहीं बढ़ गया और इसे रद्द करने का ही फैसला लिया गया.

खेलने लायक थी पिच

इस घटना के सालों बाद तत्कालीन पिच क्यूरेटर नरेंद्र मेनन ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए थे. उन्होंने बताया कि वो मुकाबले से पहले मैच के सिलसिले में बाहर गए थे और जब वो इंदौर लौटे तो पिच अच्छी लग रही थी. तत्कालीन बीसीसीआई सचिव जयवंत लेले ने खुद गेंदबाजी करके भी देखी थी और उन्हें भी पिच सही लगी, मगर जब श्रीलंका ने 3 ओवर के बाद खेलने से मना कर दिया तो हर कोई हैरान था.

पहले ही श्रीलंका ने कर लिया था तय

मेनन ने कहा कि बाद में सुनने में भी आया था कि श्रीलंका ने एक दिन पहले ही तय कर लिया था कि वो मैच नहीं खेलेंगे. भारतीय बोर्ड ने कपिल देव को जांच के लिए इंदौर भेजा था. उन्होंने भी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पिच में कुछ गलत नहीं था.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/india-vs-sri-lanka-odi-international-in-indore-was-the-1st-international-match-to-be-called-off-on-this-day-au487-1626503.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad