Ads Area

6 हैट्रिक लेने वाला ग्राउंडमैन, 3 हजार विकेट के लिए जोखिम में डाल दी थी जान

Cricket Red Ball

टॉम गॉडार्ड…एक ऐसा गेंदबाज जिसने करियर में 3 हजार विकेट पूरे करने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल दी थी, मगर बदकिस्मती ऐसी कि ये सफर 2979 पर ही थम गया. इंग्लैंड के इस महान गेंदबाज ने अपने 593 फर्स्ट क्लास मैचों में 2979 विकेट लिए. अपने करियर में उन्होंने कुल 6 हैट्रिक ली. वो सबसे ज्यादा 7 हैट्रिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज एक हैट्रिक ही पीछे रहे. इन 6 में से एक हैट्रिक टॉम ने आज से ठीक 84 साल पहले यानी 26 दिसंबर 1938 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ली थी.

टॉम के करियर की बात करें तो उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड दर्ज है. 1922 में उन्होंने ग्लूस्टरशर की तरफ से तेज गेंदबाज के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, मगर शुरुआती 6 सालों में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर वो इस क्लब से अलग हो गए.

लॉर्ड्स के ग्राउंड स्टाफ का बने हिस्सा

क्लब से अलग होने के बाद टॉम लॉर्ड्स के ग्राउंड स्टाफ में शामिल हो गए और इसी के साथ वो तेज गेंदबाज से ऑफ स्पिनर बन गए. 1929 में वो फिर से ग्लूस्टरशर से जुड़े . कमाल की गेंदबाजी के अलावा वो लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए भी जाने जाते थे. उन्होंने 1934 से 1938 के बीच करीब 70 छक्के लगाए, मगर उनकी ताकत तो गेंदबाजी थी और वो जल्द ही इस क्लब के मुख्य गेंदबाज बन गए.

हर सीजन लिए 150 से ज्यादा विकेट

स्पिनर के रूप में 1929 में अपने पहले सीजन में उन्होंने कुल 184 विकेट लिए थे और बाकी के 140 विकेट उन्होंने अगले 2 साल में लिए. उन्होंने 1932 से 1949 के बीच हर सीजन में 150 से ज्यादा विकेट लिए. कई रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद 1951 में जानलेवा बीमारी के शिकार होने के कारण उन्हें 50 साल की उम्र में संन्यास लेना पड़ा. मगर उनका ख्वाब 3000 विकेट पूरे करने का था.

ख्वाब पूरा करने के लिए की वापसी

अपने ख्वाब को पूरा करने के लिए टॉम ने 1952 में फिर से वापसी की और 14 मैच खेले, मगर 51 की उम्र में उनके शरीर ने पूरी तरह से उनका साथ देने से मना कर दिया और मजबूरन इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज को 2979 विकेट के साथ ही हमेशा के लिए अपने करियर को अलविदा कहना पड़ा. संन्यास के बाद उन्होंने फर्नीचर की दुकान खोली, जिसे उन्होंने 1966 में अपने निधन से ठीक एक साल पहले तक चलाया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/tom-goddard-takes-hat-trick-for-end-career-with-2979-wickets-on-this-day-au487-1628465.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad